ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

बिहार : महिला ने थाने में की आत्महत्या, प्यार में धोखा मिलने पर दी जान

MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से सामने आ रही है. एक महिला ने पति के भाग जाने के बाद थाने में जहर खाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि तीन महीने पहले

बिहार : महिला ने थाने में की आत्महत्या, प्यार में धोखा मिलने पर दी जान
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से सामने आ रही है. एक महिला ने पति के भाग जाने के बाद थाने में जहर खाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि तीन महीने पहले ही उसने अपने प्रेमी के साथ प्रेम विवाह किया था. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. 


बताया जा रहा है कि महिला रांची की रहने वाली थी. उसका नाम श्रेया शर्मा था. तीन महीने पहले ही उसने गोविंदगंज थाना क्षेत्र के मूड़ा गांव निवासी राहुल कुमार नाम के युवक से प्रेम विवाह किया था. शादी करने के बाद जोड़ा पटना में रह रहा था. किसी बात को लेकर अनबन हो जाने के बाद पति 4 दिन पहले मोतिहारी चला आया था, जिसे लेकर श्रेया ने पटना SSP से गुहार लगाई थी. उसके बाद वह मोतिहारी महिला थाना पहुंची थी.


श्रेया ने थाना प्रभारी सरिता कुमारी को अपनी पूरी आपबीती सुनाई. इसके बाद महिला थाना प्रभारी ने श्रेया के परिजनों से बात की और उसको खाना खिलाकर बैरक में सुला दिया, लेकिन श्रेया को पता चला कि पटना SSP ऑफिस से अब तक कोई कागजात मोतिहारी महिला थाना नहीं पहुंचा है. 


फिर क्या था प्यार में धोखा खाई श्रेया ने जहर खा लिया. मामले की जानकारी मिलने के बाद उसे तत्काल सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rajiv Ranjan

FirstBihar संवाददाता