ब्रेकिंग
Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार करना राजद विधायक को पड़ गया भारी, संतुलन बिगड़ते ही पानी में गिरे धड़ाम से✦Bihar Education Department : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब महिला शिक्षकों के साथ नहीं चलेगी मनमानी, CK अनिल ने जारी किए नए निर्देश✦Bihar Education Department : CK अनिल ने सभी DEO-DPO को किया सतर्क, भ्रष्ट महिला अधिकारी रूबी कुमारी का दिया उदाहरण, क्या है पूरा मामला...✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार करना राजद विधायक को पड़ गया भारी, संतुलन बिगड़ते ही पानी में गिरे धड़ाम से✦Bihar Education Department : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब महिला शिक्षकों के साथ नहीं चलेगी मनमानी, CK अनिल ने जारी किए नए निर्देश✦Bihar Education Department : CK अनिल ने सभी DEO-DPO को किया सतर्क, भ्रष्ट महिला अधिकारी रूबी कुमारी का दिया उदाहरण, क्या है पूरा मामला...

बिहार : 10 साल की लड़की से बलात्कार की कोशिश, चीखती-चिल्लाती रही पीड़िता, अश्लील वीडियो किया वायरल

MDHUBANI : बिहार के मधुबनी से शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. 10 साल की एक मासूम लड़की से कुछ बदमाशों ने रेप की कोशिश की है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में बड़ी तेज

बिहार : 10 साल की लड़की से बलात्कार की कोशिश, चीखती-चिल्लाती रही पीड़िता, अश्लील वीडियो किया वायरल
First Bihar
3 मिनट

MDHUBANI : बिहार के मधुबनी से शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. 10 साल की एक मासूम लड़की से कुछ बदमाशों ने रेप की कोशिश की है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में पीड़ित लड़की दरिंदों के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती हुई और रहम की भीख मांगती हुई दिख रही है. इस मामले में मधुबनी के एसपी डॉ. सत्य प्रकाश ने कार्रवाई का भरोसा दिया है. 


घटना मधुबनी जिले के हरलाखी थाना का है, जहां 10 साल की एक मासूम लड़की से कुछ बदमाशों ने रेप की कोशिश की है. घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है. इस घटना के संबंध में पीड़ित लड़की के भाभी के बयान पर मामला दज किया गया है. पीड़िता की भाभी का कहना है कि जब लड़की खेत से आ रही थी तब कुछ युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और उसका वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया. पीड़िता जब चीखने-चिलाने लगी तो वहां आसपास मौजूद लोग उसकी ओर दौड़े और उन्होंने मौके से एक शख्स को पकड़ लिया. बाकि युवक भागने में सफलस रहे. 


बताया जा रहा है कि बदमाशों ने वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है. जिस लड़के को पकड़ा गया है, उसके पास से एक मोबाइल भी मिला है, जिसमें अश्लील फोटो और वीडियो है. इसी वीडियो को वायरल किया गया है. बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पकड़े गए युवक ने जब अन्य साथियों का नाम बताया तो पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया. 


बताया जा रहा है कि घटना के दौरान जख्मी लड़की का पीएचसी में इलाज करवाया गया. हरलाखी पुलिस की अभिरक्षा में पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया है. बेनीपट्टी डीएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों ने दुष्कर्म का प्रयास किया है. मेडिकल रिपोर्ट में अन्य बातों का खुलासा होगा. 


पीड़िता की मां का आरोप है कि आरोपितों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है. घटना के बाद मेरी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. इसलिए मेरी बहू से बयान लिया गया है. वहीं मधुबनी के एसपी डॉ. सत्य प्रकाश ने कहा है कि सभी आरोपितों की गिरफ्तारी हो गयी है. मामले को स्पीडी ट्रायल में लाकर दोषियों को सजा दिलायी जाएगी. 

टैग्स