ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, पुलिस ने 4 लड़कियों को 5 कस्टमर के साथ पकड़ा, कमरे से मिली दवाइयां

KISHANGANJ : बिहार पुलिस ने सेक्स रैकेट के धंधे का बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल लड़कियों को कस्टमर के साथ गिरफ्तार किया है. चार लड़कियों को पुलिस ने

बिहार में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, पुलिस ने 4 लड़कियों को 5 कस्टमर के साथ पकड़ा, कमरे से मिली दवाइयां
First Bihar
4 मिनट

KISHANGANJ : बिहार पुलिस ने सेक्स रैकेट के धंधे का बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल लड़कियों को कस्टमर के साथ गिरफ्तार किया है. चार लड़कियों को पुलिस ने रेड लाइट एरिया से पांच कस्टमर के साथ पकड़ा है. कमरे से दवाइयां और आपत्तिजनक सामान बरामद किये गए हैं. गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. पुलिस उसके पूरे गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही है.


बिहार में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, पुलिस ने 4 लड़कियों को 5 कस्टमर के साथ पकड़ा, कमरे से मिली दवाइयांFile image   


मामला किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र का है. यहां पुलिस ने प्रेम नगर रेड लाइट एरिया में छापेमारी की है. पुलिस की रेड में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. किशनगंज के पुलिस अधीक्षक कुमार आशिष के निर्देश पर विशेष छापेमारी अभियान के तहत एसडीएम शहनवाज़ अहमद नियाजी और एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई है. 


बिहार में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, पुलिस ने 4 लड़कियों को 5 कस्टमर के साथ पकड़ा, कमरे से मिली दवाइयांFile image   


रेड मारने वाली टीम में महिला पदाधिकारी शशि शर्मा, इंस्पेक्टर अमर प्रसाद, इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद, बहादुरगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार, कोचाधामन थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, पौवाखाली थानाध्यक्ष इकबाल अहमद खां, सअनि द्वय वीर प्रकाश व संजय कुमार और दर्जनों पुलिस बल की मौजूदगी में बहादुरगंज थाना क्षेत्र स्थित प्रेमनगर रेडलाईट एरिया में पुलिस की रेड पड़ी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 5 पुरुषों और 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया. 


बिहार में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, पुलिस ने 4 लड़कियों को 5 कस्टमर के साथ पकड़ा, कमरे से मिली दवाइयांFile image   


किशनगंज पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. दरअसल किशनगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि बहादुरगंज थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में कई दिनों से सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है. अक्सर लड़के-लड़कियों का यहाँ आना-जाना लगा रहता है. देह व्यापार के धंधे की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की और मौके से कई लड़कियों को लड़कों के साथ गिरफ्तार किया. 


बिहार में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, पुलिस ने 4 लड़कियों को 5 कस्टमर के साथ पकड़ा, कमरे से मिली दवाइयांFile image   


बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने उस घर में रेड मारा तो उसे काफी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस के काफी देर तक प्रयास के बाद दरवाजा खोला गया तो अंदर कई लोग मौजूद थे. पुछताछ के बाद मामला देह व्यापार का होने पर युवकों पर प्राथमिकी दर्ज की गई. उसके बाद लड़की के परिजनों से संपर्क साधा गया. 


बिहार में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, पुलिस ने 4 लड़कियों को 5 कस्टमर के साथ पकड़ा, कमरे से मिली दवाइयांFile image   


जिले के सीनियर अधिकारी ने बताया कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि इस इलाके में देह व्यापार का धंधा होता है. इलाके में देह व्यापार का धंधा धड़ल्ले से जारी है. जिसे संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने छापेमारी की और मौके से लड़कियों को ग्राहक के साथ गिरफ्तार किया.


बिहार में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, पुलिस ने 4 लड़कियों को 5 कस्टमर के साथ पकड़ा, कमरे से मिली दवाइयांFile image   

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shabnam Khan

FirstBihar संवाददाता