ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

बिहार : शराब पीते BJP नेता गिरफ्तार, पुलिस ने तीन लोगों को रंगेहाथ दबोचा

JAMUI : बिहार में शराबबंदी की वास्तविकता से सभी वाकिफ हैं. बीते दिनों इतनी ज्यादा मौतें जहरीली शराब पीने की वजह से हो चुकी हैं जो अपने आप में शराबबंदी की सच्चाई बयां कर रही हैं. इन

बिहार : शराब पीते BJP नेता गिरफ्तार, पुलिस ने तीन लोगों को रंगेहाथ दबोचा
First Bihar
2 मिनट

JAMUI : बिहार में शराबबंदी की वास्तविकता से सभी वाकिफ हैं. बीते दिनों इतनी ज्यादा मौतें जहरीली शराब पीने की वजह से हो चुकी हैं जो अपने आप में शराबबंदी की सच्चाई बयां कर रही हैं. इन सारी घटनाओं को लेकर पुलिस चौकन्ना हो गई है. शराब पीने और बेचने वालों पर पुलिस की खास नज़र है. लेकिन जब बिहार के सत्ताधारी दल के नेता ही अपनी सरकार द्वारा बनाये गए नियमों की धज्जियां उड़ाते पकड़े जाएंगे तो इससे ज्यादा शर्मनाक बात कुछ नहीं हो सकती. ताजा मामला बिहार के जमुई जिले का है जहां पुलिस ने एक भाजपा नेता को शराब पीते हुए गिरफ्तार कर लिया है. 


पुलिस ने चकाई थाना क्षेत्र के गोला गांव के पास भाजपा जिला सोशल मीडिया आईटी सेल के जिला संयोजक भगवान पांडेय को शराब पीते हुए गिरफ्तार कर लिया है. भगवान पांडेय के अलावा दो और लोगों को पुलिस ने शराब पीते रंगेहाथ दबोचा है. 


पुलिस ने बताया कि भाजपा नेता भगवान पांडेय सहित तीन लोगों की जब चकाई थाना लाकर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच की गई तो उसमें शराब पीने की पुष्टि हो गई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया. फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

टैग्स