ब्रेकिंग
नगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचराबिहार में रफ्तार का कहर, बैंक जा रही महिला को ट्रक ने कुचला; मौके पर मौत, NH-31 पर घंटों हंगामाबिहार को रेलवे की बड़ी सौगात, 976 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगी पटना रूट की तस्वीर; दौड़ेंगी 22 नई ट्रेनेंगैस लीक से रसोई में लगी भीषण आग, लाइटर जलाते ही हुआ धमाका; सिलेंडर ब्लास्ट में 4 घर जले 5 बच्चों की जानकारी छिपाकर बने पार्षद, अब FIR दर्ज; नालंदा के पूर्व पार्षद की बढ़ीं मुश्किलेंनगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचराबिहार में रफ्तार का कहर, बैंक जा रही महिला को ट्रक ने कुचला; मौके पर मौत, NH-31 पर घंटों हंगामाबिहार को रेलवे की बड़ी सौगात, 976 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगी पटना रूट की तस्वीर; दौड़ेंगी 22 नई ट्रेनेंगैस लीक से रसोई में लगी भीषण आग, लाइटर जलाते ही हुआ धमाका; सिलेंडर ब्लास्ट में 4 घर जले 5 बच्चों की जानकारी छिपाकर बने पार्षद, अब FIR दर्ज; नालंदा के पूर्व पार्षद की बढ़ीं मुश्किलें

बिहार: जिस्मफरोशी के घिनौने कारोबार का खुलासा, ऑर्केस्ट्रा की आड़ में रेस्टोरेंट में चल रहा था गंदा काम

CHHAPRA: बिहार के छपरा में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां ऑर्केस्ट्रा की आड़ में एक होटल के कमरे में जिस्मफरोशी का घिनौना कारोबार चल रहा था। जनता बाजार पुलिस ने गुप्त सूचना के

बिहार: जिस्मफरोशी के घिनौने कारोबार का खुलासा, ऑर्केस्ट्रा की आड़ में रेस्टोरेंट में चल रहा था गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: बिहार के छपरा में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां ऑर्केस्ट्रा की आड़ में एक होटल के कमरे में जिस्मफरोशी का घिनौना कारोबार चल रहा था। जनता बाजार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर होटल के मैनेजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कारोबार से जुड़े लोग इलाके की भोलीभाली लड़कियों को बहला फुसलाकर इस धंधे में धकेल देते थे।


दरअसल, सारण का जनता बाजार लंबे समय से ऑर्केस्ट्रा को लेकर चर्चा में रहा है। बिहार के साथ साथ दूसरे राज्यों से भी लोग शादी समारोह या अन्य आयोजनों के मौके पर ऑर्केस्ट्रा बुक करने के लिए जनता बाजार पहुंचते हैं। यहां ऑर्केस्ट्रा की आड़ में देह व्यापार भी लंबे समय से चल रहा है। पश्चिम बंगाल, नेपाल और असम समेत कई राज्यों से लड़कियां यहां ऑर्केस्ट्रा में काम करने के लिए आती हैं और जिस्मफरोशी के कारोबार में उन्हें धकेल दिया जाता है।


पुलिस को खबर मिली थी कि जनता बाजार में यह अनैतिक काम हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट में छापेमारी कर ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के कारोबार का खुलासा किया है। जिन तीन लोगों के पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसमें गोल्डन गुप्ता, उमेश कुमारर और अमित कुमार शामिल हैं। कुछ दिन पहले भी पुलिस ने इस इलाके में होटल और रेस्टोरेंट को सील कर दिया था।