ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार : विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, दारोगा का हाथ टूटा

GOPALGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज जिले से सामने आ रही है. दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया. इस हमले में दारो

बिहार : विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, दारोगा का हाथ टूटा
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज जिले से सामने आ रही है. दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया. इस हमले में दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल बताये जा रहे हैं. सभी को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है. 


मामला जिले के श्रीपुर ओपी के बंशीबतरहा गांव का है. बताया जाता है कि गांव में पुलिस को दो पक्षों के बीच हुए विवाद की सूचना मिली थी. सूचना पर जब पुलिस की टीम विवाद सुलझाने पहुंची तो दोनों पक्षों में ही कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर पत्थर और लाठी-डंडे से हमला कर दिया. 


इस हमले में दारोगा रमेश दास बुरी तरह जख्मी हो गए. उनका एक हाथ टूट गया. दारोगा के अलावा और भी कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है. सभी घायलों का इलाज चल रहा है. इधर पुलिस हमलावरों को चिन्हित कर उनपर कार्रवाई करने में जुट गई है. 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता