ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

गोपालगंज में बेखौफ बदमाशों ने डॉक्टर को मारी गोली, दवा दुकान पर चढ़कर की ताबड़तोड़ फायरिंग

GOPALGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज जिले से सामने आ रही है. यहां बेखौफ अपराधियों ने एक डॉक्टर को गोली मार दी है. दवा की एक दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की सूचना मिल र

गोपालगंज में बेखौफ बदमाशों ने डॉक्टर को मारी गोली, दवा दुकान पर चढ़कर की ताबड़तोड़ फायरिंग
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज जिले से सामने आ रही है. यहां बेखौफ अपराधियों ने एक डॉक्टर को गोली मार दी है. दवा की एक दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की सूचना मिल रही है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना इलाके की है. यहां बथुआ बाजार में इलाके के बड़े थोक कारोबारी की दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग की है. इस घटना के दौरान बदमाशों ने एक डॉक्टर को भी गोली मार दी, जो दवा खरीदने पहुंचा था. गोली लगने के कारण डॉक्टर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. उसे इलाज के लियेनजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.


जख्मी डॉक्टर की पहचान ग्रामीण चिकित्सक डॉ. दिलीप कुमार के रूप में की गई है. गोली लगने से घायल ग्रामीण चिकित्सक को इलाज के लिए फुलवरिया रेफरल अस्पताल भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. दवा दुकान पर गोली चलाने पहुंचे अपराधियों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद है. फुटेज में एक अपाची बाइक पर तीन अपराधी दिख रहे हैं, जिसमें पिस्तौल से फायरिंग करते हुए तस्वीर दिख रही है.


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. इस घटना के बाबत फुलवरिया थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने दवा के थोक करोबारी पवन गुप्ता और उनके पिता देव कुमार गुप्ता के अलावा दुकान के कर्मियों से भी घटना की जानकारी ली. अपराधियों के फायरिंग में दवा दुकान के गेट पर लगा शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है. फुलवरिया पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर दवा व्यवसायी से लिखित शिकायत मांगी गई है.

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता