ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

साले की पत्नी पर आया जीजा का दिल, घर में अकेले देखकर करने लगा छेड़खानी, ससुराल वालों ने जान से मार दिया

GAYA : जिले के बभंडीह गांव में साले की पत्नी के साथ छेड़खानी करना जीजा को महंगा पड़ गया. सरहज के साथ बदतमीजी करने पर ससुराल वालों ने उसे जान से मार दिया और उसकी डेड बॉडी को खेत

साले की पत्नी पर आया जीजा का दिल, घर में अकेले देखकर करने लगा छेड़खानी, ससुराल वालों ने जान से मार दिया
First Bihar
2 मिनट

GAYA : जिले के बभंडीह गांव में साले की पत्नी के साथ छेड़खानी करना जीजा को महंगा पड़ गया. सरहज के साथ बदतमीजी करने पर ससुराल वालों ने उसे जान से मार दिया और उसकी डेड बॉडी को खेत में ले जाकर फेंक दिया. गया पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना गया जिले के इमामगंज थाना इलाके की है, जहां भंडीह गांव में पुलिस ने एक शख्स की डेड बॉडी को बरामद किया है. मृतक की पहचान गोविंद भारती के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि गोविंद भारती शराब पीने के बाद युवक ने अपनी सरहज से गंदी हरकत कर रहा था. इसी बात से नाराज होकर उसके ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी. 


गया के डीएसपी अजित कुमार बताया कि पुलिस ने गोविंद भारती के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार सभी व्यक्ति उसके ससुराल के ही हैं. पुलिस के सामने ससुराल वालों ने हत्या की बात स्‍वीकार की है. पुलिस ने पत्‍नी समेत चार को जेल भेज दिया है. 


ससुराल वालों ने आरोप लगाया कि गोविंद भारती अपनी पत्‍नी से झगड़ा करने के बाद अपनी ससुराल दोनयां गांव आया था. जहां उसने शराब के नशे में अपने साले की पत्नी के साथ छेड़खानी की. यह देखकर ससुर बाना भारती, साला रामकेशर भारती, राजेश भारती, प्रवेश भारती और राकेश भारती ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई.


गया डीएसपी अजित कुमार ने बताया कि अनुसंधान में हत्या करने वाली जगह पर खून के निशान मिले हैं. मृतक की साइकिल ससुराल से बरामद की गई है. इस मामले में अभी भी दो लोग फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता