ब्रेकिंग
कैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरल

बिहार में अपराधी बेलगाम : गया में रेलवे के ठेकेदार का मर्डर, बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर गोलियों से भूना

GAYA : बिहार में इन दिनों अपराधी बेलगाम हो गए हैं. आये दिन बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल जा रहे हैं. ताजा मामला सूबे के गया जिले का है. यहां बदमाशों ने एक ठेकेद

बिहार में अपराधी बेलगाम : गया में रेलवे के ठेकेदार का मर्डर, बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर गोलियों से भूना
First Bihar
3 मिनट

GAYA : बिहार में इन दिनों अपराधी बेलगाम हो गए हैं. आये दिन बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल जा रहे हैं. ताजा मामला सूबे के गया जिले का है. यहां बदमाशों ने एक ठेकेदार को गोलियों से भून दिया है. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात गया जिले के  कोतवाली थाना क्षेत्र की है. यहां बांग्ला स्थान मोहल्ले के रहने वाले रेलवे के ठेकेदार को पांच की संख्या में आये बदमाशों ने गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया. मृतक ठेकेदार की पहचान संतोष यादव के रूप में की है. बताया जा रहा है कि रेलवे के ठीकेदार संतोष यादव अपने घर के बाहर बैठे हुए थे. तभी बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया.


इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि मृतक संतोष यादव के घर के ठीक सामने एक मकान का निर्माण हो रहा है. इस निर्माण कार्य को लेकर बदमाशों ने संतोष से रंगदारी मानी थी. बदमाशों ने डिमांड पूरी नहीं होने पर अज्जाम भुगतने की धमकी दी थी. आखिरकार बदमाशों ने बीती रात संतोष को गोलियों से भून दिया.


वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. घटनास्थल पर पहुंचे गया के सिटी डीएसपी राज कुमार साह ने बताया कि रात 10 बजे के सूचना मिली थी कि बांग्ला स्थान में किसी व्यक्ति को गोली लगी है. जब तक पुलिस पहुंची तब तक परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंच गए थे. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. 


गया के सिटी डीएसपी राज कुमार साह ने आगे बताया कि मृतक संतोष यादव को बगल के ही पड़ोसी से विवाद था, जिसमे मृतक के परिजनों ने चार पांच पड़ोसियों के नाम दिया है. आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता