ब्रेकिंग
पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगपटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

बिहार: SSP ने थानेदार को किया सस्पेंड, विधायक की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा में वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने कर्त्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण एक थानेदार को सस्पेंड कर दिया है. विधायक की शिकायत पर एसएसपी ने थानाध्यक्ष क

बिहार: SSP ने थानेदार को किया सस्पेंड, विधायक की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा में वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने कर्त्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण एक थानेदार को सस्पेंड कर दिया है. विधायक की शिकायत पर एसएसपी ने थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. 


बुधवार को दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बहेरी थानाध्यक्ष अजीत कुमार को निलंबित कर दिया. इस बात की जनकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कल अटही गांव में रविंद्र चौपाल और अवधेश गिरी के बीच जम कर मारपीट हुई रही. कल देर शाम 8 बजे इस बात की जानकारी स्थानीय विधायक द्वारा दी गई. लेकिन थानेदार घटनास्थल पर नहीं गए. 


एसएसपी ने बताया कि स्थानीय विधायक ने बताया कि इस घटना की जानकारी उनके द्वारा 4 बजे शाम में बहेड़ी थाना को दी गई थी. लेकिन किसी प्रकार की करवाई नही होता देख उन्होंने मुझे इस बात की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद जब हमने थानाध्यक्ष से पूछताछ की तो उन्होंने गलत जानकारी देते कहा कि घटना स्थल पुलिस की टीम को भेज दिया गया था.


मारपीट के मामले की जांच की जिम्मेदारी बेनीपुर एसडीपीओ और सर्किल इंस्पेक्टर को दी गई. दोनों अधिकारी रात में ही घटनास्थल पर जाकर पूरे मामले की जांच की तो, पता चला कि इसके पूर्व में भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी. दोनों पक्षों के तरफ से थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी. 


उन्होंने कहा कि जांच के क्रम में थानाध्यक्ष की भूमिका संदिग्ध और गैर जिम्मेदार आचरण पाया गया. जिसको लेकर बहेड़ी थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता