ब्रेकिंग
मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, 31 एजेंडों पर लगी मुहर; सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा✦संजय झा से मिले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, आधे घंटे तक हुई बातचीत; सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें तेज✦निगरानी अधिकारी बनकर इंजीनियरों से करता था वसूली, 20 साल का युवक गिरफ्तार, EOU ने किया बड़ा खुलासा✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, 31 एजेंडों पर लगी मुहर; सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा✦संजय झा से मिले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, आधे घंटे तक हुई बातचीत; सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें तेज✦निगरानी अधिकारी बनकर इंजीनियरों से करता था वसूली, 20 साल का युवक गिरफ्तार, EOU ने किया बड़ा खुलासा

छपरा में युवक की हत्या, बदमाशों ने चाकू से गोदा, जांच में जुटी पुलिस

CHHAPRA : बिहार के छपरा में बदमाशों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी है. चाकू से गोदकर युवक को मौत के घाट उतारा गया है. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है.&

छपरा में युवक की हत्या, बदमाशों ने चाकू से गोदा, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

CHHAPRA : बिहार के छपरा में बदमाशों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी है. चाकू से गोदकर युवक को मौत के घाट उतारा गया है. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है. 


वारदात सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र की है. यहां चांद कुदरिया गांव में बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी है. पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है. मृतक की पहचान चांद कुदरिया गांव निवासी आफताब आलम (20) रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि आफताब की चाकू मारकर हत्या की गई है. 


इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि आफताब आलम के मोबाइल फोन पर किसी का फोन आया हुआ था, जिससे बात करने के बाद आफताब आलम घर से बाहर निकल गया. देर तक वह घर वापस लौट कर नहीं आया. स्थानीय ग्रामीणों ने उसका शव नहर के समीप देखने के बाद इसकी जानकारी परिजनों को दी. 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.