ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

बक्सर में अपराधियों का तांडव, ताबड़तोड़ 3 लोगों को मारी गोली, पिस्टल और कार्बाइन से भून डाला

BUXAR : बिहार में इन दिनों अपराधी पूरी तरह बेखौफ हो गए हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर बक्सर जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है. सीएसपी संचालक से डेढ़ लाख र

बक्सर में अपराधियों का तांडव, ताबड़तोड़ 3 लोगों को मारी गोली, पिस्टल और कार्बाइन से भून डाला
First Bihar
3 मिनट

BUXAR : बिहार में इन दिनों अपराधी पूरी तरह बेखौफ हो गए हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर बक्सर जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है. सीएसपी संचालक से डेढ़ लाख रुपये लूटकर अपराधी फरार हो गए हैं. इस दौरान उन्होंने ताबड़तोड़ 3 लोगों को गोली मार दी है, जिसमें से एक की हालत काफी गंभीर बनी हुई है. आरोप है कि बदमाशों ने पिस्टल और कार्बाइन हथियार से अंधाधुंध फायरिंग की है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र की है, जहां डीहरी गांव में सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े डेढ़ लाख रुपये की लूट हुई है. बताया जा रहा है कि लूट की इस बड़ी घटना को अंजाम देने के दौरान बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की है. तीन लोगों को गोली मारने की बात सामने आ रही है, जिसमें से एक की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है, उसे इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है.


इस बड़ी घटना में सीएसपी संचालक भी घायल हो गया है. जख्मी सीएसपी संचालक नरसिंह सिंह  के बयान के अनुसार गांव के ही कुछ युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है. सीएसपी संचालक ने बताया कि वह गांव में अपने घर के समीप ही पीएनबी के ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करते हैं. दिन में करीब साढ़े 11 बजे वह सीएसपी में बैठे थे, तभी 8 से 10 की संख्या में हथियारों से लैस कुछ स्थानीय युवक आए और केंद्र में प्रवेश करते ही मारपीट शुरू कर दी. शोर सुनते ही घर से उनके भाई तथा चाचा दौड़े आए, तभी गोलीबारी करते हुए केंद्र पर रखे डेढ़ लाख रुपये लूट कर सभी हमलावर निकल भागे. 


जख्मी नरसिंह ने बताया कि हमलावरों में गांव के आशुतोष राय के साथ आठ से दस अन्य युवक शामिल थे. घायल के अनुसार गोलीबारी करने वाले स्थानीय प्रखंड प्रमुख तथा यूपी के जेल में बंद गुड्डू राय की पत्नी सुनीता देवी के खास लोग हैं. सीएसपी संचालक के अनुसार गोली चलाने वालों में से एक सीआरपीएफ में कार्यरत है, जिसने अपने कार्बाइन से गोलियां चलाईं. वहीं, एक अन्य ने पिस्तौल से फायर किया है. 


बहरहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है. बताया जा रहा है कि घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. जिन लोगों के ऊपर यह आरोप लगा है, उनकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajay RaI

FirstBihar संवाददाता