ब्रेकिंग
Success Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जानमालिक ने किया अपमान सैलरी से 10 हजार काटा, बदले की आग में स्टाफ ने 24 करोड़ का माल फूंक डाला ‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंज4 जोड़ी सलवार-कमीज, आंखों में IPS बनने का सपना... बर्तन धोकर चलाया खर्च, किसान की बेटी ने ऐसे लिखी अपनी सफलता की कहानीSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जानमालिक ने किया अपमान सैलरी से 10 हजार काटा, बदले की आग में स्टाफ ने 24 करोड़ का माल फूंक डाला ‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंज4 जोड़ी सलवार-कमीज, आंखों में IPS बनने का सपना... बर्तन धोकर चलाया खर्च, किसान की बेटी ने ऐसे लिखी अपनी सफलता की कहानी

बिहार के बेखौफ अपराधी: सरकारी दफ्तर में घुसकर सरेआम अधिकारी पर तान दिया पिस्टल, जान से मारने की दी धमकी

JEHANABAD: बिहार में अपराधियों को मनोबल सातवें आसमान पर हैं। यही कारण है कि ये एक के बाद एक अपराध की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि इन्हें ना तो कानून का डर है और

बिहार के बेखौफ अपराधी: सरकारी दफ्तर में घुसकर सरेआम अधिकारी पर तान दिया पिस्टल, जान से मारने की दी धमकी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JEHANABAD: बिहार में अपराधियों को मनोबल सातवें आसमान पर हैं। यही कारण है कि ये एक के बाद एक अपराध की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि इन्हें ना तो कानून का डर है और ना ही पुलिस का ही कोई खौफ है। ये लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे है। ताजा मामला बिहार के जहानाबाद जिले से आ रही है जहां सरकारी दफ्तर में घुसकर बदमाशों ने सरेआम अधिकारी पर पिस्टल तान दिया। इस दौरान बदमाशों ने अधिकारी के साथ बदतमीजी की और गाली-गलौज भी किया।

घटना जमीन का सर्वे करने वाले सरकारी कार्यालय की है जहां सकुराबाद थाना क्षेत्र के खैरूचक गांव निवासी युवक ने सरेआम पिस्टल तानकर वहां काम करने वाले कर्मियों और अधिकारी को हैरान कर दिया। पिस्टल तानने के बाद कानूनगो कार्यालय में अफ़रा-तफरी मच गयी। अधिकारी पर पिस्टल ताने व्यक्ति को महिला कर्मियों ने कहा कि ये आप लोग क्या कर रहे हैं? लेकिन बदमाश किसी की सुनने को तैयार नहीं था। उनमें से एक कर्मचारियों  और अधिकारी के साथ मारपीट करने लगा। 

मामला जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के कंसुआ गांव में कानूनगो कार्यालय का है जहां जमीन के सर्वे के विवाद को सुलझाने आए एक शख्स ने कानूनगो पदाधिकारी पर सरकारी कार्यालय में ही पिस्टल तान दिया। पिस्टल दिखाकर धमकी देने वाला व्यक्ति शकूराबाद थाना क्षेत्र के खैरुचक गांव का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय शकूराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अधिकारी और कर्मियों से पूछताछ की घटना की जानकारी ली। जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने बताया कि मामला सामने आने के बाद तत्काल सकुराबाद थानाध्यक्ष को जांच का निर्देश दिया गया है। सरकारी कार्यालय में अधिकारी को पिस्टल तानने वाले शख्स की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

बिहार के बेखौफ अपराधी: सरकारी दफ्तर में घुसकर सरेआम अधिकारी पर तान दिया पिस्टल, जान से मारने की दी धमकी

बिहार के बेखौफ अपराधी: सरकारी दफ्तर में घुसकर सरेआम अधिकारी पर तान दिया पिस्टल, जान से मारने की दी धमकी

बिहार के बेखौफ अपराधी: सरकारी दफ्तर में घुसकर सरेआम अधिकारी पर तान दिया पिस्टल, जान से मारने की दी धमकी

बिहार के बेखौफ अपराधी: सरकारी दफ्तर में घुसकर सरेआम अधिकारी पर तान दिया पिस्टल, जान से मारने की दी धमकी

बिहार के बेखौफ अपराधी: सरकारी दफ्तर में घुसकर सरेआम अधिकारी पर तान दिया पिस्टल, जान से मारने की दी धमकी

बिहार के बेखौफ अपराधी: सरकारी दफ्तर में घुसकर सरेआम अधिकारी पर तान दिया पिस्टल, जान से मारने की दी धमकी

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता