ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

बिहार: लॉकडाउन में चोरी छिपे प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, लड़की के घरवालों ने दोनों को अंधेरे में पकड़ा

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में एक प्रेमी को रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया. लॉकडाउन में चोरी छिपे प्रेमिका से मिलने पहुंचे आशिक को लड़की के घरवालों ने

बिहार: लॉकडाउन में चोरी छिपे प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, लड़की के घरवालों ने दोनों को अंधेरे में पकड़ा
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में एक प्रेमी को रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया. लॉकडाउन में चोरी छिपे प्रेमिका से मिलने पहुंचे आशिक को लड़की के घरवालों ने पकड़ लिया और फिर ग्रामीणों की मदद से दोनों की शादी करा दी. 


घटना बेगूसराय जिले के चेरीया बरियारपुर थाना क्षेत्र की है, जहां बखरी प्रखंड का रहने वाला एक युवक प्रेमिका से मिलने आधीरात को पहुंच गया. लेकिन रात के अंधेरे में चोरी छिपे प्रेमिका से मिलना उसे भारी पड़ गया. बताया जा रहा है कि युवक लॉकडाउन में रात के समय प्रेमिका से मिलें पहुंचा था. इस दौरान लड़की के घरवालों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया. 


युवक को पकड़ने के बाद लड़की के घरवालों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों की शादी करा दी. बताया जाता है कि बखरी प्रखंड क्षेत्र के एक युवक का प्रेम संबध चेरिया बरियारपुर प्रखंड क्षेत्र के एक युवती से कई साल से चल रहा था. लड़की के पिता ने लड़का से बार बार शादी करने का आग्रह भी किया था. लेकिन युवक मानने को तैयार नही था. फिर रात में जब युवक अपने प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो ने उसे पकड़ कर उसकी शादी करा दी. इस शादी की चर्चा गांव में काफी हो रही है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता