ब्रेकिंग
खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, 31 एजेंडों पर लगी मुहर; सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा✦संजय झा से मिले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, आधे घंटे तक हुई बातचीत; सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें तेज✦निगरानी अधिकारी बनकर इंजीनियरों से करता था वसूली, 20 साल का युवक गिरफ्तार, EOU ने किया बड़ा खुलासा✦रजिस्ट्रेशन में छात्रा को बना दिया विवाहिता, कन्या उत्थान योजना का लाभ लेने पहुंची तो हुआ खुलासा, CM ने गलती सुधारने का दिया भरोसा✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, 31 एजेंडों पर लगी मुहर; सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा✦संजय झा से मिले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, आधे घंटे तक हुई बातचीत; सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें तेज✦निगरानी अधिकारी बनकर इंजीनियरों से करता था वसूली, 20 साल का युवक गिरफ्तार, EOU ने किया बड़ा खुलासा✦रजिस्ट्रेशन में छात्रा को बना दिया विवाहिता, कन्या उत्थान योजना का लाभ लेने पहुंची तो हुआ खुलासा, CM ने गलती सुधारने का दिया भरोसा

जमीन विवाद को लेकर मारपीट, धारदार हथियार से किया हमला, बच्ची का तोड़ा हाथ

BANKA : बिहार के बांका जिले में जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई. इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि एक बच्ची का हाथ टूट गया. मामला सामने आने के बाद पुलिस

जमीन विवाद को लेकर मारपीट, धारदार हथियार से किया हमला, बच्ची का तोड़ा हाथ
First Bihar
2 मिनट

BANKA : बिहार के बांका जिले में जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई. इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि एक बच्ची का हाथ टूट गया. मामला सामने आने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है. पुलिस एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.


घटना बांका जिले के बांका थाना इलाके की है. यहां जमुआ गांव में जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई. बताया जा रहा है कि फरसा और लाठी धारदार हथियारों से हमले में एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जानकारी मिली है कि गोविंद मंडल अपने घर से शौच के लिए निकला ही था कि तभी कुछ लोगों ने उसके ऊपर हमला कर दिया. 


जमीन विवाद को लेकर मारपीट, धारदार हथियार से किया हमला, बच्ची का तोड़ा हाथ


इस घटना के बाबत ये भी जानकारी मिली है कि बीते दिन भी इन्होंने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था. इन्होंने हेमा देवी और विनोद मंडल की बेटी साक्षी कुमारी की बुरी तरह से पिटाई कर दी थी. बदमाशों ने नाबालिग बच्ची साक्षी का हाथ तोड़ दिया था. जिसका इलाज चल रहा है.


पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित परिवार द्वारा बांका थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.