ब्रेकिंग
Bihar News : पालीगंज CO महेश कुमार के खिलाफ शुरू हुई विभागीय कार्यवाही, गया ADM को दी गई जिम्मेदारी, BLT के आदेश को रद्दी की टोकरी में डालने का आरोप....✦सावधान! बिसलेरी के पानी में मिला कोलीफॉर्म बैक्टीरिया, FSSAI ने बिक्री पर लगाई रोक✦Anant Singh News: न किसी को मिली थार, न बाइक और न स्कूटी! अनंत सिंह की घुड़दौड़ में फाइनल मुकाबला नहीं होने की पूरी कहानी जानिए✦Bihar News: सात फेरे के बाद सलामी के रुपयों ने बिगाड़ दिया खेल! नोट नहीं गिन पाया दूल्हा तो दुल्हन ने कहा- ससुराल नहीं जाएंगे, बिना दुल्हन लौटी बारात✦संसद से परिसीमन बिल पास होते ही होगा आयोग का गठन, समिति में अध्यक्ष समेत होंगे तीन सदस्य✦Bihar News : पालीगंज CO महेश कुमार के खिलाफ शुरू हुई विभागीय कार्यवाही, गया ADM को दी गई जिम्मेदारी, BLT के आदेश को रद्दी की टोकरी में डालने का आरोप....✦सावधान! बिसलेरी के पानी में मिला कोलीफॉर्म बैक्टीरिया, FSSAI ने बिक्री पर लगाई रोक✦Anant Singh News: न किसी को मिली थार, न बाइक और न स्कूटी! अनंत सिंह की घुड़दौड़ में फाइनल मुकाबला नहीं होने की पूरी कहानी जानिए✦Bihar News: सात फेरे के बाद सलामी के रुपयों ने बिगाड़ दिया खेल! नोट नहीं गिन पाया दूल्हा तो दुल्हन ने कहा- ससुराल नहीं जाएंगे, बिना दुल्हन लौटी बारात✦संसद से परिसीमन बिल पास होते ही होगा आयोग का गठन, समिति में अध्यक्ष समेत होंगे तीन सदस्य

बिहार: बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, आपसी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

SASARAM: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा मामला सासाराम से सामने आया है, जहां बदमासों ने एक ईट भट्ठा कारोबारी को गोली मार दी। घायल कारोबारी को इलाज के लिए सा

बिहार: बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, आपसी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा मामला सासाराम से सामने आया है, जहां बदमासों ने एक ईट भट्ठा कारोबारी को गोली मार दी। घायल कारोबारी को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बताया जा रहा है कि कैमूर के कुदरा थाना के नेवरास निवासी राजकुमार सिंह चेनारी में स्थित अपने ईट भट्ठा से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी। जिससे राजकुमार सिंह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। 


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। रोहतास के एसपी विनीत कुमार ने आपसी विवाद को लेकर घटना को अंजाम देने की बात कही है। घायल को बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर किया जा रहा है। बता दें कि सीएम नीतीश कुमार का रोहतास जिला में दौरा था। उनके जाते ही अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता