ब्रेकिंग
उपेंद्र कुशवाहा बोले- राजगीर में 20 से 22 अगस्त तक होगा विमर्श शिविर, शिक्षा सुधार और संगठन विस्तार पर होगी चर्चाराहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत, हाई कोर्ट और CBI को दिए यह निर्देशBCA की परीक्षा देने निकली छात्रा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत... पिता गंभीर घायल, टक्कर के बाद अज्ञात वाहन फरारबिहार के मंदिरों में भगदड़ का सिलसिला जारी..., हर हादसे के बाद जांच की खानापूर्ति, बराबर पहाड़ी और शीतला मंदिर हादसे के बाद क्या हुआ ? Gen-Z के बाद अब 'बागी' Gen-Alpha की बारी... स्कूल से सड़क तक टीचर्स को लेकर गुस्सा, गांव-शहर में उबालउपेंद्र कुशवाहा बोले- राजगीर में 20 से 22 अगस्त तक होगा विमर्श शिविर, शिक्षा सुधार और संगठन विस्तार पर होगी चर्चाराहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत, हाई कोर्ट और CBI को दिए यह निर्देशBCA की परीक्षा देने निकली छात्रा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत... पिता गंभीर घायल, टक्कर के बाद अज्ञात वाहन फरारबिहार के मंदिरों में भगदड़ का सिलसिला जारी..., हर हादसे के बाद जांच की खानापूर्ति, बराबर पहाड़ी और शीतला मंदिर हादसे के बाद क्या हुआ ? Gen-Z के बाद अब 'बागी' Gen-Alpha की बारी... स्कूल से सड़क तक टीचर्स को लेकर गुस्सा, गांव-शहर में उबाल

बिहार: कारोबारी के घर से लाखों की संपत्ति चोरी, रिश्तेदार के घर गया था पूरा परिवार

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां शातिर चोरों ने एक कपड़ा कारोबारी के बंद घर को अपना निशाना बनाया है। चोरों बंद घर में घुसे और करीब 8 लाख रुपए की संपत्ति चुराकर फरार हो गए।

बिहार: कारोबारी के घर से लाखों की संपत्ति चोरी, रिश्तेदार के घर गया था पूरा परिवार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां शातिर चोरों ने एक कपड़ा कारोबारी के बंद घर को अपना निशाना बनाया है। चोरों बंद घर में घुसे और करीब 8 लाख रुपए की संपत्ति चुराकर फरार हो गए। पड़ोसियों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के तिलक नगर मोहल्ले की है।


बताया जा रहा है कि तिलक नगर मोहल्ला निवासी कपड़ा कारोबारी अजय कुमार झा परिवार के लोगों के साथ बीते 9 अगस्त को अपने किसी रिश्तेदार के यहां बछवारा थाना क्षेत्र के रानी गांव गए हुए थे। इसी दौरान देर रात चोरों ने कारोबारी के घर को निशाना बनाया। शातिर चोर ताला तोड़कर घर में घुसे और सोने चांदी के गहनों समेत अन्य महंगे सामानों पर हाथ साथ कर दिया। करीब 8 लाख की संपत्ति लेकर चोर फरार हो गए।


शुक्रवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने कारोबारी को घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में कारोबारी परिवार के साथ घर पहुंचे। जब छानबीन की गई तो घर में रखे करीब 85 हजार रुपए कैश, 5 से 6 लाख रुपए मूल्य के सोने और चांदी के जेवरात और पीतल और फूल के बर्तन गायब पाए गए। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता