ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

बिहार: JDU विधायक का फरार भाई गिरफ्तार, शराब तस्करी के मामले में पुलिस ने दबोचा

DARBHANGA: बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे कुशेश्वरस्थान के जेडीयू विधायक अमन भूषण हजारी के चचेरे भाई प्रकाश भूषण हजारी को गिरफ्तार

बिहार: JDU विधायक का फरार भाई गिरफ्तार, शराब तस्करी के मामले में पुलिस ने दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे कुशेश्वरस्थान के जेडीयू विधायक अमन भूषण हजारी के चचेरे भाई प्रकाश भूषण हजारी को गिरफ्तार कर लिया है। रामपुर रौता स्थित एक वाटर प्लांट में छापेमारी में छापेमारी के दौरान पानी की जगह शराब की बोतलें मिली थीं और प्रकाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।


दरअसल, प्रकाश अपने घर के बगल में वाटर प्लांट स्थापित किया था और इसकी आड़ में अवैध शराब का धंधा करता ता। इस बात की भनक लगने ही पुलिस ने छापेमारी की और वाटर प्लांट से शराब की 960 बोलतें बरामद की थी हालांकि इस दौरान प्रकाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इसी बीच खबर मिली की प्रकाश कुशेश्वरस्थान के बाजार में आया है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे धर दबोचा।


पूरे मामले में जदयू विधायक अमन भूषण हजारी की सफाई आई थीष विधायक ने कहा था कि उनका चचेरा भाई प्रकाश से कोई लेना देना नहीं है। कई साल पहले ही संपत्ति का बंटवारा हो चुका है। उनका प्रकाश और उसके परिवार को कोई सरोकार नहीं है। बता दें कि इससे पहले साल 2019 में पुलिस ने शराब से भरे ट्रक को जब्त किया था, उस मामले में भी प्रकाश भूषण हजारी का नाम आया था।