ब्रेकिंग
रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन

बिहार: संदिग्ध हालत में मिला JDU नेता के लापता भाई का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

AURANGABAD: बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां गया से लापता हुए जेडीयू नेता के भाई का संदिग्ध हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक खुद जीतनराम मांझी के पार्टी हम के नेता थे

बिहार: संदिग्ध हालत में मिला JDU नेता के लापता भाई का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां गया से लापता हुए जेडीयू नेता के भाई का संदिग्ध हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक खुद जीतनराम मांझी के पार्टी हम के नेता थे। बुधवार को पुलिस ने रेलवे ट्रेक से जेडीयू नेता के भाई का शव बरामद किया था, उस वक्त मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। मृतक हम नेता के परिजनों हत्या की आशंका जताई है।


मृतक की पहचान जेडीयू नेता प्रमोद चंद्रवंशी के भाई और हम नेता मनोज चंद्रवंशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनोज चंद्रवंशी गया के गुरुआ से अचानक गायब हो गए थे। बुधवार को रेल पुलिस ने मनोज चंद्रवंशी का शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया था, आज शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


मृतक हम नेता मनोज चंद्रवंशी के भाई जेडीयू नेता प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा है कि अपराधियों ने उनके भाई को अगवा करने के बाद मौत के घाट उतार दिया है और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया होगा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले में के छानबीन में जुट गई है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता