ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: 4 दिन से गायब अधेड़ की मिली लाश, अपहरण के बाद हत्या की आशंका

55 साल का झगड़ू रविदास 3 फऱवरी को ब्रह्मबाबा की पूजा में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। लेकिन लौटकर घर नहीं आए। 4 दिन बाद जंगल के गड्ढे से शव मिलने से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजन अपहरण के बाद हत्या किये जाने की बात कह रहे हैं।

BIHAR POLICE
शव बरामद
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar Crime News: जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के गंडा गांव से एक 55 वर्षीय वृद्ध के  गायब होने की सूचना मिली थी। जिसके 4 दिनों बाद उसी व्यक्ति का शव जंगल में एक गड्ढे में बरामद किया गया है। मृतक की पहचान चरकापत्थर थाना क्षेत्र के हीराटांड़ गांव निवासी 55 वर्षीय झगड़ू रविदास के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। 


वहीं मृतक के पुत्र अजय दास ने बताया कि हमारे पिताजी बीते 3 तारीख को ब्रह्म बाबा के पूजा में शामिल होने गए थे और वही से गायब हो गए। हमलोगों द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं इनका अता-पता नहीं चला सका। जिसके बाद चरकापत्थर थाना को इसकी सूचना दी गई। मृतक के पुत्र ने गांव के देबू तुरी और नरेश तुरी पर अपहरण कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। इनका आपस में पूर्व से जमीन का विवाद चल रहा था।


घटना को लेकर दिए गए आवेदन के आलोक में 6 फरवरी को FIR दर्ज की गई है। वहीं पूरे मामले को लेकर चरकापत्थर थाना प्रभारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि 3 तारीख को ही गड्ढे में गिरने से इसकी मौत हुई है शव को बरामद कर लिया गया है कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। 


हालांकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं इसलिए हमलोग जांच पड़ताल कर रहे हैं एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच जमुई पुलिस कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस घटना की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता