ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार: मारपीट में घायल शख्स की मौत के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने को घेरा

MADHEPURA: मधेपुरा के चौसा में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल एक शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी

बिहार: मारपीट में घायल शख्स की मौत के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने को घेरा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा के चौसा में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल एक शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग के लेकर लोगों ने चौसा थाने का घेराव कर दिया और हंगामा किया।


दरअसल, चौसा पश्चिमी पंचायत के लक्षमिनिया टोला में बीते 3 जून को जमीनी विवाद को लेकर अंजय मेहता, मुकेश मेहता, विनोद मेहता और गौतम मेहता के बीच जमकर मारपीट हुई थी। मारपीट के दौरान अंजय मेहता गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर हालत में अंजय की इलाज के दौरान भागलपुर के मायागंज अस्पताल में मौत हो गई। 


जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चौसा थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया और एसएच 58 को भी घंटों जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे उदाकिशुनगंज एसडीपीओ सतीश कुमार ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। एसडीपीओ ने बताया कि मामले में तीन लोगों गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता