ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

Bihar Crime News: बिहार का इनामी बदमाश दिल्ली से अरेस्ट, पुलिस को लंबे समय से दे रहा था चकमा

Bihar Crime News: बिहार की सहरसा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार के इनामी बदमाश को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार की सहरसा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार के इनामी बदमाश को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के बाद सहरसा पुलिस ने चैन की सांस ली है। 


सहरसा एसपी हिमांशु ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण, फरार व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अंतरजिला अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी चार मामलों में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। 


एसपी ने बताया कि बीते दिनों बिहरा थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप गोलीकांड से जुड़े कुख्यात अपराधी अभिषेक झा उर्फ अभिषेक कुमार झा को बुधवार को दिल्ली स्थित विवेक बिहार सोसाईटी के एक कंस्ट्रक्शन साईट से मजदूरी करते गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से अभियुक्त लगातार ठिकाना बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था।


तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। फिलहाल उससे पूछताछ कर अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं गिरफ्तार अपराधी अभिषेक झा उर्फ अभिषेक कुमार झा, पिता रतन झा, वार्ड नंबर 3 बलवा टोला, थाना नवहट्टा का निवासी है। वह लूट, हत्या के प्रयास, छिनतई एवं बैंक डकैती जैसी गंभीर वारदातों में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध सुपौल, अररिया और सहरसा जिले के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। 


वहीं एसपी ने बताया कि अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। विशेष टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार, साइबर थानाध्यक्ष सह पुलिस उपाधीक्षक अजीत कुमार, बिहरा थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा, पुअनि धीरेंद्र कुमार एवं जिला आसूचना इकाई के पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सहरसा पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। फरार एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें