ब्रेकिंग
दरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमबिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए तीन परीक्षाओं के रिजल्ट जारी, 5312 पदों के लिए 27,969 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित16 साल पुराने रिश्वत मामले में अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी दोषी करार, 3 साल की सजा और 50 हजार रुपये जुर्मानाज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े लूटपाट, 8 लाख के गहने लेकर भागे ग्राहक बनकर आए बदमाशदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमबिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए तीन परीक्षाओं के रिजल्ट जारी, 5312 पदों के लिए 27,969 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित16 साल पुराने रिश्वत मामले में अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी दोषी करार, 3 साल की सजा और 50 हजार रुपये जुर्मानाज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े लूटपाट, 8 लाख के गहने लेकर भागे ग्राहक बनकर आए बदमाश

बिहार: इलाज में लापरवाही पर भड़के मरीज के परिजन, अस्पताल में जमकर की तोड़फोड़, लोगों का गुस्सा देख भागे डॉक्टर और स्वाथ्यकर्मी

SUPAUL: खबर सुपौल से आ रही है, जहां इलाज में लापरवाही बरतने को लेकर सदर अस्पताल में भारी बवाल हो गया है। गुस्साए मरीज के परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की है। लोगों के गुस्से

बिहार: इलाज में लापरवाही पर भड़के मरीज के परिजन, अस्पताल में जमकर की तोड़फोड़, लोगों का गुस्सा देख भागे डॉक्टर और स्वाथ्यकर्मी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: खबर सुपौल से आ रही है, जहां इलाज में लापरवाही बरतने को लेकर सदर अस्पताल में भारी बवाल हो गया है। गुस्साए मरीज के परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की है। लोगों के गुस्से को देख अस्पताल के डॉक्टर और अन्य कर्मी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद हालात को काबू में किया।


दरअसल, किशनपुर थाना क्षेत्र के ठाढ़ी धत्ता की रहने वाली महिला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। महिला की गंभीर हालत होने के बावजूद सदर अस्पताल के डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी इलाज में लापरवाही बरत रहे थे। इसी बात को लेकर परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। 


गुस्साए परिजनों ने सदर अस्पताल के लेब और अल्ट्रासाउंड रूम में जमकर तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ के बाद अस्पताल में तैनात डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मी जान बचाकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीपीओ और सदर एसडीएम पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उधर, पुलिस के पहुंचने के बाद तोड़फोड़ करने वाले लोग मरीज को लेकर वहां से फरार हो गए।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता