ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

बिहार : होटल में मिली प्रेमी जोड़े की डेड बॉडी, खुदकुशी की आशंका

NALANDA : नालंदा जिले से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। नालंदा के बिहार थाना इलाके में एक होटल के अंदर प्रेमी जोड़े की डेड बॉडी मिली है। इस घटना के बाद होटल में सनसनी फैल गई ह

बिहार : होटल में मिली प्रेमी जोड़े की डेड बॉडी, खुदकुशी की आशंका
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : नालंदा जिले से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। नालंदा के बिहार थाना इलाके में एक होटल के अंदर प्रेमी जोड़े की डेड बॉडी मिली है। इस घटना के बाद होटल में सनसनी फैल गई है। घटना को लेकर होटल संचालकों की तरफ से बताया गया है कि पति–पत्नी के बताते हुए दोनों ने होटल में कमरा लिया था। एक दिन पहले दोनों ने दिल्ली जाने की बात कहते हुए होटल में कमरा बुक कराया था। दोनों ने रात का खाना भी खाया लेकिन आज सुबह कमरे में जब कोई हलचल नहीं हुई तो होटल के कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।


होटल प्रबंधन की तरफ से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे से मिल रही बदबू के बाद दरवाजा तोड़ा गया तो बेड पर दोनों की डेड बॉडी मिली। पुलिस इस घटना को लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर कुछ कहने से बच रही है लेकिन आशंका जताई जा रही है कि दोनों प्रेमी युगल थे और शायद घर से भागे हुए थे।


पुलिस ने दोनों की पहचान भी की है। युवक का नाम रॉकी कुमार है, जो नवादा का रहने वाला बताया जा रहा है। जबकि सोनम कुमारी लखीसराय की रहने वाली थी। इन दोनों के परिजनों को जानकारी दी जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए दोनों की डेड बॉडी भेज दी है।

टैग्स