ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

बिहार: स्वर्ण कारोबारी की हत्या के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने को घेरा; पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

SASARAM: रोहतास के सासाराम में गुरुवार को बेखौफ अपराधियों ने 24 वर्षीय आभूषण व्यवसायी सूरज सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के खिलाफ सैकड़ों लोग सड़क पर उतर गए हैं और

बिहार: स्वर्ण कारोबारी की हत्या के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने को घेरा; पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: रोहतास के सासाराम में गुरुवार को बेखौफ अपराधियों ने 24 वर्षीय आभूषण व्यवसायी सूरज सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के खिलाफ सैकड़ों लोग सड़क पर उतर गए हैं और भारी बवाल कर दिया है। गुस्साए लोगों ने थाने को घेर लिया है। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा है।


दरअसल, बद्दी थाना क्षेत्र के सीकुही गांव निवासी स्वर्ण कारोबारी सूरज सोनी आलमपुर बाजार स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी बीच रास्ते में बदमाशों ने लूटपाट की और विरोध करने पर उनकी हत्या कर दी थी। कारोबारी की हत्या करने के बाद अपराधियों ने उनके पास से डेढ़ सौ ग्राम सोना, साढ़े सात किलो चांदी और 20 हजार से अधिक कैश लूट लिया था।


वारदात के अगले दिन मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया और बड़ी संख्या में वह थाने के पास पहुंच गए और थाना का घेराव कर दिया। अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ दिया हालांकि लोग पीछे हटने को तैयार नहीं थे।


परिजनों का कहना है कि बद्दी थाना से महत्व 100 गज की दूरी पर यह वारदात हुई है, अगर पुलिस सजग होती तो वारदात को टाला जा सकता था और आज सूरज सोनी जिंदा होते। पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। इलाके में तनाव की स्थिति है हालांकि पुलिस का कहना है कि हालात काबू में है।