ब्रेकिंग
बिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांग

बिहार: दो देसी बंदूक के साथ लालू यादव गिरफ्तार, भैंस चराने के दौरान हुई थी मारपीट

KAIMUR : कैमूर पुलिस ने मारपीट के एक मामले में लालू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। भैंस चराने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। दोनों पक्ष के लोगों न

बिहार: दो देसी बंदूक के साथ लालू यादव गिरफ्तार, भैंस चराने के दौरान हुई थी मारपीट
Mukesh Srivastava
3 मिनट

KAIMUR : कैमूर पुलिस ने मारपीट के एक मामले में लालू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। भैंस चराने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे के ऊपर बंदूकें तान दी थी। तभी इसकी जानकारी पुलिस को मिली और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लालू यादव को हथियार के साथ धर-दबोचा।


दरअसल, भगवानपुर थानाक्षेत्र के मरची गांव के रहने वाले लालू यादव भैंस चराने आए थे। इसी दौरान एक दूसरा व्यक्ति भी अपनी भैंस को लेकर चराने पहुंच गया। लालू यादव ने उसे दूसरी जगह जाकर अपनी भैंस चराने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते बात मारपीट तक जा पहुंची। फिर क्या था, लालू यादव अपने घर गया और बंदूक लेकर घटनास्थल पर पहुंच गया।


इसी बीच किसी ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। भैंस चराने के वर्चस्व को लेकर हो रही लड़ाई के बीच पहुंची भगवानपुर पुलिस ने लालू यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर दो एकनाली देसी बंदूक भी जब्त किया गया है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस लालू यादव का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। मरची गांव में खेल का मैदान है, उसी में कुछ लोग भैंस चरा रहे थे। ऐसे में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।


भभुआ डीएसपी शिवशंकर कुमार ने बताया कि भगवानपुर थानाक्षेत्र के मरची गांव में 18 जून को भैंस चराने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लड़ाई हो रही थी। सूचना मिलने के बाद भगवानपूर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो लालू यादव को घटना स्थल से गिरफ्तार कर लिया गया। लालू यादव के निशानदेही पर एक व्यक्ति श्याम सुंदर यादव के घर में छुपा कर रखे गए 0.315 बोर के एक नाली बंदूक को जब्त कर लिया गया। 


उन्होंने बताया कि मामले में फिलहाल श्याम सुंदर यादव घटनास्थल से फरार है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपी लालू यादव से पूछताछ करने पर बताया है कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाके से वह बंदूक खरीद कर लाया हुआ था। इसका भी पुलिस सत्यापन करते हुए आगे की कार्रवाई करेगी। पूरे मामले का गंभीरता से जांच किया जा रहा है और जो भी संलिप्त होगा उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता