ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

बिहार में गुंडा बैंक का खुलासा: जबरन वसूली के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने किया पर्दाफास, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बड़े एक्शन की कही थी बात

Bihar Gunda Bank: कैमूर जिले में पुलिस ने गुंडा बैंक का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने लक्ष्मण शाह को अवैध सूदखोरी और वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया है. उसके पास से लाखों रुपये और दस्तावेज बरामद हुए हैं.

Bihar Gunda Bank
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Gunda Bank: कैमूर जिले के कुदरा शहर में पुलिस ने सूदखोरी के अवैध धंधे का बड़ा खुलासा करते हुए लक्ष्मण शाह को गिरफ्तार किया है। कैमूर के पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एक पीड़ित व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। 


पीड़ित ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी के लिए लक्ष्मण शाह से डेढ़ लाख रुपये कर्ज के रूप में लिया था, जिसके बदले आरोपी ने उससे ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर करवा लिए थे। पीड़ित द्वारा बीच-बीच में कुछ राशि लौटाने के बावजूद जब वह शेष रकम चुकाने पहुंचा, तो आरोपी ने उस पर 5 लाख 60 हजार रुपये सूद सहित बकाया होने का दबाव बनाया और लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। 


परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। शिकायत मिलते ही कुदरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लक्ष्मण शाह के घर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक लाख 70 हजार रुपये नकद, 245 ब्लैंक चेक जिन पर अलग-अलग लोगों के हस्ताक्षर थे, 39 जमीन के कागजात, 65 साइन किए हुए स्टांप पेपर, सूदखोरी से संबंधित तीन डायरी और एक किलो 764 ग्राम चांदी के गहने बरामद किए। 


जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को 1 के बदले चार से पांच गुना तक राशि वसूलता था और भुगतान न कर पाने पर उनकी संपत्ति हड़प लेता था। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। साथ ही उसकी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की जांच कर जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अन्य पीड़ितों से भी आगे आकर शिकायत करने की अपील की है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता