ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

Bihar Crime News: बिहार में कंटेनर से एक करोड़ की विदेशी शराब जब्त, दो स्मगलर अरेस्ट; सोयाबीन में छिपाकर भेजी गई थी बड़ी खेप

Bihar Crime News: गोपालगंज पुलिस ने NH-27 पर बलथरी चेकपोस्ट पर सोयाबीन में छिपाकर लाए जा रहे 5019 लीटर विदेशी शराब जब्त की। इस कार्रवाई में दो तस्कर गिरफ्तार हुए और बरामद शराब की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गोपालगंज पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुमन की टीम ने NH-27 स्थित बलथरी चेकपोस्ट पर एक कंटेनर ट्रक को रोककर छापेमारी की। जांच में जो खुलासा हुआ, उसने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया। 


ट्रक कंटेनर से 567 कार्टन यानी 5019.48 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है। दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह शराब पंजाब के जालंधर से सोयाबीन की आड़ में बिहार के मुजफ्फरपुर भेजी जा रही थी। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुट गई है। 


गोपालगंज की कुचायकोट पुलिस ने NH-27 पर स्थित बलथरी चेकपोस्ट पर देर रात यह कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में कई अहम बातें सामने आई हैं, जिनकी पुष्टि पुलिस द्वारा की जा रही है। तस्करों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए ट्रक में ऊपर सोयाबीन की बोरियां लोड की थीं, और नीचे करोड़ों की शराब रखी गई थी। लेकिन कुचायकोट पुलिस की सतर्कता के आगे उनकी सारी योजना नाकाम हो गई। 


इस बड़ी कार्रवाई के बाद जिले में शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। लगातार हो रही पुलिस की जब्तियों से तस्करी करने वाले गिरोह अब नए-नए तरीके अपना रहे हैं, लेकिन पुलिस की सक्रियता हर बार उनके मंसूबों पर पानी फेर देती है। गोपालगंज पुलिस अब इस तस्करी के पूरे रैकेट का खुलासा करने में जुटी है। आने वाले दिनों में इस मामले में कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता