ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

Bihar Crime News: 10 करोड़ के सोना लूटकांड में बिहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, गिरफ्तारी के बाद चकमा देकर फरार बदमाश अरेस्ट

Bihar Crime News: समस्तीपुर के बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 10 करोड़ की सोना लूट में फरार मुख्य आरोपी चंदू पासवान को एसटीएफ ने तीन महीने बाद गिरफ्तार कर लिया। अब तक 13 अपराधी गिरफ्तार और 3 करोड़ का सोना बरामद।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: समस्तीपुर शहर के काशीपुर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र से विगत 7 मई को हुए 10 करोड़ के सोना लूट मामले में एसटीएफ ने कुख्यात चंदू पासवान समेत पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया था लेकिन समस्तीपुर नगर थाना में पूछताछ दौरान ही चंदू पासवान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। तीन महीने बाद एसटीएफ ने चंदू को फिर गिरफ्तार कर लिया है।


दरअसल, चंदू सोना लूटकांड का मुख्य सूत्रधार था। उसकी तस्वीर बैंक के सीसीटीवी फुटेज में भी मिली है और वह लुटे सोना का बैग लेकर बाइक से भागते हुए भी कैद हुआ था। समस्तीपुर सदर डीएसपी संजय पांडे ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि चंदू से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि बैंक लूट कांड में अबतक फरार दो अन्य अपराधी बोकारो में भी एक लूट मामले में गिरफ्तार हुआ है।


उसे भी समस्तीपुर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। डीएसपी ने बताया कि बैंक लूट मामले में अबतक 13 अपराधी गिरफ्तार हो चुके है और करीब तीन करोड़ का सोना भी बरामद किया जा चुका है। बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी और शेष सोना की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। चंदू पासवान की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता