ब्रेकिंग
श्री बाबू को ‘बाहरी’ बताने पर भड़का आक्रोश, प्रतिमा की मांग को लेकर 30 अगस्त को बेगूसराय में निकलेगा मशाल जुलूस बिहार में सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, 10 लाख व्यूज पर मिल सकते हैं एक लाख रूपये, जानें पूरी प्रक्रियाशिवहर में बहू से दुष्कर्म के आरोपी ससुर गिरफ्तार, FIR के बाद SIT ने की त्वरित कार्रवाईमुजफ्फरपुर में 12 अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त, साइबर ठगी रोकने को चलेगा ‘साइबर मंगलवार’ अभियानप्रशांत किशोर की सभा के बाद नाश्ते के लिए टूट पड़े लोग, पैकेट लेने को हुई छीना-झपटीश्री बाबू को ‘बाहरी’ बताने पर भड़का आक्रोश, प्रतिमा की मांग को लेकर 30 अगस्त को बेगूसराय में निकलेगा मशाल जुलूस बिहार में सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, 10 लाख व्यूज पर मिल सकते हैं एक लाख रूपये, जानें पूरी प्रक्रियाशिवहर में बहू से दुष्कर्म के आरोपी ससुर गिरफ्तार, FIR के बाद SIT ने की त्वरित कार्रवाईमुजफ्फरपुर में 12 अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त, साइबर ठगी रोकने को चलेगा ‘साइबर मंगलवार’ अभियानप्रशांत किशोर की सभा के बाद नाश्ते के लिए टूट पड़े लोग, पैकेट लेने को हुई छीना-झपटी

बिहार: रात के अंधेरे में शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलना शख्स को पड़ा भारी, ग्रामीणों ने खंभे में बांधकर पीटा

SAMASTIPUR: रात के अंधेरे में शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने जाना एक युवक को काफी भारी पड़ गया। युवक देर रात महिला के घर में घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा औ

बिहार: रात के अंधेरे में शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलना शख्स को पड़ा भारी, ग्रामीणों ने खंभे में बांधकर पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: रात के अंधेरे में शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने जाना एक युवक को काफी भारी पड़ गया। युवक देर रात महिला के घर में घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा और खंभे से बाधकर बेरहमी से पिटाई कर दी। पीटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना चकमेहसी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 


बताया जा रहा है कि बेलसंडी पंचायत के वार्ड 2 निवासी उदय साह के बेटे जयप्रकाश कुमार का एक शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार की देर रात जयप्रकाश महिला से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था। जयप्रकाश महिला के घर में घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी ग्रामीणों की नजर उसके ऊपर पड़ गई है और लोगों ने उसे पकड़कर खंभे से बांध दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।


इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में फिलहाल किसी तरह का आवेदन नहीं मिला है।