ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

बिहार: घायल दारोगा बीरेंद्र पासवान की इलाज के दौरान हुई मौत, अपराधियों को पकड़ने के दौरान पुलिस टीम पर हुआ था हमला

AURANGABAD: औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र के शमशेर नगर पीड़ी में अपराधियों को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हुए हमले में घायल दारोगा बीरेंद्र पासवान की आज इलाज के दौरान मौत हो गयी। पट

बिहार: घायल दारोगा बीरेंद्र पासवान की इलाज के दौरान हुई मौत, अपराधियों को पकड़ने के दौरान पुलिस टीम पर हुआ था हमला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र के शमशेर नगर पीड़ी में अपराधियों को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हुए हमले में घायल दारोगा बीरेंद्र पासवान की आज इलाज के दौरान मौत हो गयी। पटना के पारस हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांसे ली। 


घटना की जानकारी देते हुए एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दाउदनगर थाना क्षेत्र के नान्हू बिगहा में मुंशी की हत्या मामले में दो आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम गयी थी। गुरुवार की रात शमशेर नगर के पीड़ी पर पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया था। इस दौरान एक घर की छत से लोहे की कील युक्त भारी सामान दारोगा बीरेंद्र पासवान पर फेंकी गयी थी। जिससे वे गम्भीर रूप से घायल हो गए थे।


 स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना के पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एसपी ने बताया कि उनकी मौत पूरे पुलिस प्रशासन के लिए मर्माहत करने वाली है। एसपी ने यह भी कहा कि पुलिस पर हुए हमले मामले में 16 नामजदों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य अज्ञात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। एसपी ने कहा कि किसी भी कीमत पर ऐसे जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले अपराधियों को बख्सा नहीं जाएगा।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता