ब्रेकिंग
बिहार में खौफनाक वारदात: जिस पोखरे में दो दिन पहले मिली पत्नी की लाश, अब उसी में मिला लापता पति का शव✦Bihar News : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत; मेला देखकर लौट रहे थे पिता-पुत्र और महिला✦दुर्गा पूजा में अश्लील गानों पर डांस से मचा बवाल, समिति अध्यक्ष समेत 13 पर FIR✦Bihar News : रिश्तेदार के घर पहुंचे थे सरपंच, निर्माणाधीन छज्जे की सेंट्रिंग टूटी; सरपंच की दर्दनाक मौत✦बाइक लौटाने के विवाद में वार्ड सदस्य की हत्या, पेचकस से गले पर किया वार; आरोपी गिरफ्तार✦बिहार में खौफनाक वारदात: जिस पोखरे में दो दिन पहले मिली पत्नी की लाश, अब उसी में मिला लापता पति का शव✦Bihar News : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत; मेला देखकर लौट रहे थे पिता-पुत्र और महिला✦दुर्गा पूजा में अश्लील गानों पर डांस से मचा बवाल, समिति अध्यक्ष समेत 13 पर FIR✦Bihar News : रिश्तेदार के घर पहुंचे थे सरपंच, निर्माणाधीन छज्जे की सेंट्रिंग टूटी; सरपंच की दर्दनाक मौत✦बाइक लौटाने के विवाद में वार्ड सदस्य की हत्या, पेचकस से गले पर किया वार; आरोपी गिरफ्तार

बिहार: घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, गांव के बाहर मिला खून से सना शव, इलाके में सनसनी

BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। बदमाशों ने फोन कर युवक को घर से बुलाया था और गोली मारकर उसकी जान ले ली। मंगलवार की सुबह लोगों की नज

बिहार: घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, गांव के बाहर मिला खून से सना शव, इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। बदमाशों ने फोन कर युवक को घर से बुलाया था और गोली मारकर उसकी जान ले ली। मंगलवार की सुबह लोगों की नजर शव पर पड़ी तो इलाके में सनसनी फैल गई। घटना खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र की है। 


मृतक की पहचान बरियारपुर पश्चिम वार्ड 4 निवासी नागेश्वर महतो के 18 वर्षीय पुत्र प्रहलाद कुमार के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि सोमवार की रात करीब 9 बजे गुड्डू कुमार नाम के युवक ने फोन करके प्रहलाद को बुलाया गया था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन देर रात तक उसका कहीं पता नहीं चला।


मंगलवार की सुबह में जब लोग नंदीवन की तरफ बहियार जा रहे थे तो प्रह्लाद का शव देखा। इसके बाद गांव वालों और परिजनों को इसकी जानकारी मिली। मृतक प्रहलाद दो भाइयों में छोटा था। प्रह्लाद बदमाशों और शराब कारोबारियों के संपर्क में रहता था। फिलहाल हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई है। 


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल से चार गोली और एक खोखा बरामद किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता