ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

बिहार: घर में सो रहे बुजुर्ग शख्स की गोली मारकर हत्या, पोती के अपहरण के बाद बदमाशों ने ले ली जान

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने घर में सो रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की 16 वर्षीय नाबालिक पोती के अपहरण की थाने में शिकायत करन

बिहार: घर में सो रहे बुजुर्ग शख्स की गोली मारकर हत्या, पोती के अपहरण के बाद बदमाशों ने ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने घर में सो रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की 16 वर्षीय नाबालिक पोती के अपहरण की थाने में शिकायत करने के बाद 72 वर्षीय दादा की गोली मारकर बदमाशों ने जान ले ली है। घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रजनी गांव की है।


मृतक की पहचान रजनी गांव के वार्ड संख्या 16 निवासी 72 वर्षीय पवित्र दास के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि बीते 19 अगस्त को पवित्र दास की 16 वर्षीय नाबालिक पोती का अपहरण हो गया था। जिसको लेकर पवित्र दास ने मुरलीगंज थाने में आवेदन दिया था। शादी के नियत से कथित अपहरण के मामले में गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाया था। मामले की निपटारे के लिए गांव में पंचायत भी बुलाई गई थी हालांकि पंचायत में पीड़ित पक्ष की ओर से कोई भी व्यक्ति नहीं पहुंचा था।


जिसके बाद आरोपियों ने पवित्र दास को जान से मारने की धमकी दी थी और आखिरकार गुरुवार की रात गोली मारकर 72 वर्षीय पवित्र दास की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि संबंधित थानाध्यक्ष को मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। 



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता