ब्रेकिंग
बिहार में पेंशनधारियों के लिए जरूरी खबर, ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 30 नवंबर, ऐसा नहीं किया तो बंद हो सकती है पेंशन✦बिहार में महंगाई का झटका! 1 दिसंबर से महंगा होगा सुधा दूध, प्रति लीटर 4 रुपये तक बढ़ेंगे दाम✦सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक को झटका, याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई✦Bihar News: पूर्वी चंपारण में मेडिकल शिक्षा की नई क्रांति, विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कोट' सेरेमनी का आयोजन✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦बिहार में पेंशनधारियों के लिए जरूरी खबर, ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 30 नवंबर, ऐसा नहीं किया तो बंद हो सकती है पेंशन✦बिहार में महंगाई का झटका! 1 दिसंबर से महंगा होगा सुधा दूध, प्रति लीटर 4 रुपये तक बढ़ेंगे दाम✦सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक को झटका, याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई✦Bihar News: पूर्वी चंपारण में मेडिकल शिक्षा की नई क्रांति, विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कोट' सेरेमनी का आयोजन✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....

बिहार: घर में घुसकर रेप पीड़िता की गोली मारकर हत्या, कोर्ट के फैसले से पहले बदमाशों ने ली जान

KATIHAR: कटिहार में बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर एक रेप पीड़िता की गोली मारकर हत्या कर दी। पीड़िता ने करीब तीन साल पहले ही अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म और उसके अश्लील वीडियो को स

बिहार: घर में घुसकर रेप पीड़िता की गोली मारकर हत्या, कोर्ट के फैसले से पहले बदमाशों ने ली जान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

KATIHAR: कटिहार में बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर एक रेप पीड़िता की गोली मारकर हत्या कर दी। पीड़िता ने करीब तीन साल पहले ही अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म और उसके अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में मामला दर्ज कराया था। मामले की सुनवाई कोर्ट में होनी थी लेकिन इससे ठीक पहले आरोपी ने घर में घुसकर युवती को गोली मार दी। घटना पोठिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, युवती ने 27 जुलाई 2021 को आरोपी युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। शुक्रवार को इस केस की अंतिम सुनवाई थी। इस मामले में आरोपी फिलहाल बेल पर था। दो जुलाई को मामले में फैसला आना था लेकिन इससे पहले आरोपी ने घर में घुसकर युवती को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। करीब तीन बजे सुबह इस वारदात को अंजाम दिया गया।


गोली की आवाज सुनकर परिजन जब लड़की के कमरे में पहुंचे तो उनकी बेटी तड़प रही थी और आरोपी अमोद कुमार मंडल अपने तीन साथियों के साथ पिस्टल लेकर खड़ा था। परिवार के लोगों के कमरे में पहुंचने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि युवती और आरोपी आमोद के बीच तीन साल से अफेयर चल रहा था और जब लड़की ने शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपी शादी करने से मुकर गया और लड़की का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था और कोर्ट का फैसला आने से ठीक पहले आरोपी ने लड़की को मौत की नींद सुला दिया।