ब्रेकिंग
पटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

बिहार: घर में बैठकर खाना खा रहे शख्स की गोली मारकर हत्या, केस उठाने की मिल रही थी धमकी

PURNEA: बिहार में अपराधियों का मनोबल दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। बेखौफ अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला पूर्णिया से सामने आया

बिहार: घर में बैठकर खाना खा रहे शख्स की गोली मारकर हत्या, केस उठाने की मिल रही थी धमकी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: बिहार में अपराधियों का मनोबल दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। बेखौफ अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला पूर्णिया से सामने आया है, जहां बदमाशों में घर में घुसकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक की पहचान रुपौली थाना क्षेत्र के आजो कोपा गांव का निवासी शिवजी पासवान के रूप में हुई है। शिवजी पासवान किराना दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बताया जा रहा है कि साल 2019 में शिवजी पासवान के साथ मारपीट की घटना हुई थी। जिसमें शिवजी पासवान ने सुनील पासवान, मदन पासवान और मुसम पासवान को आरोपी बनाया था। केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपियों द्वारा केस उठाने की धमकी दी जा रही थी।


इसी बीच बुधवार की देर रात आरोपी सुनील पासवान अपने दो साथियों के साथ शिवजी पासवान के घर पहुंचा। शिवजी पासवान घर में बैठकर खाना खा रहा था तभी आरोपियों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता