ब्रेकिंग
नहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तार

बिहार: घर के दरवाजे पर बैठे शख्स की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर पर किया हमला

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने घर के दरवाजे पर बैठे बुजुर्ग शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइस सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। जाते जाते बदम

बिहार: घर के दरवाजे पर बैठे शख्स की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर पर किया हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने घर के दरवाजे पर बैठे बुजुर्ग शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइस सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। जाते जाते बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। आपसी विवाद में गोली मारने की बात कही जा रही है। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर जमकर पथराव किया है। घटना चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अलीगंज मुस्लिम मोहल्ले की है।


मृतक की पहचान अलीगंज मुस्लिम मोहल्ला निवासी 70 वर्षीय अब्दुल सकुर उर्फ बोधू मियां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बोधू मियां अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे, तभी अपराधियों ने हमला कर दिया। गोली लगने से बोधू मियां की मौके पर ही मौत हो गई। अपराधियों ने भागने के क्रम में दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।


घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों और अन्य ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के ही लाडला मियां घर पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक आपसी विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। 



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता