ब्रेकिंग
सिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलान

बिहार: घर के बाहर सो रहे ग्रामीण डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद में मर्डर की आशंका

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक ग्रामीण डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। डॉक्टर अपने घर के बाहर दरवाजे के पास सोया था। इसी दौरान बदमाश वहां पहुंचे और

बिहार: घर के बाहर सो रहे ग्रामीण डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद में मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक ग्रामीण डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। डॉक्टर अपने घर के बाहर दरवाजे के पास सोया था। इसी दौरान बदमाश वहां पहुंचे और गोली मारकर डॉक्टर की जान ले ली। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना बिहारीगंज थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीपुर लालचंद पंचायत के सीता टोला की है।


मृतक ग्रामीण डॉक्टर की पहचान सीता टोला वार्ड संख्या 11  निवासी 50 वर्षीय महेश्वरी मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य घर के अंदर सोने चले गए थे। डॉक्टर महेश्वरी मंडल घर के दरवाजे पर बाहर सो रहे थे। इसी दौरान बदमाश वहां पहुंचे और डॉक्टर के सीने में गोली दागकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर घर के लोग बाहर आए तो डॉक्टर को खून से लथपथ पाया।


आनन फानन में परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे लेकिन बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की मानें तो गांव के ही कुछ लोगों ने मृतक का भूमि विवाद चल रहा था और इसी विवाद को लेकर उनकी जान ले ली गई है। पूरे मामले पर मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि संबंधित थानेदार को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है और जो लोग भी हत्याकांड में शामिल हैं उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता