ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

Bihar Crime News: गया में मवेशी चराने गए बच्चे की बेरहमी से हत्या, जीभ काट कर मौत के घाट उतारा

Bihar Crime News: गया में मवेशी चराने गए 17 वर्षीय किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उसकी जीभ काट दी और शव को फल्गु नदी किनारे फेंक दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया, पुलिस जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गयाजी से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां फल्गु नदी के किनारे से एक किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक किशोर जावनरों को चराने के लिए नदी के किनारे गया था। बुधवार को उसका जीभ कटा शव बरामद किया गया।


मृतक की पहचान बुनियादगंज थाना क्षेत्र के कुकुयासीन गांव निवासी राम एकबाल पासवान के 17 साल के बेटे कृष्णा पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कृष्णा पासवान मंगलवार की शाम मवेशी चराने के लिए घर से निकला था। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन अनहोनी की आशंका से घबरा गए।


बुधवार की सुबह नदी के किनारे शव होने की जानकारी परिजनों को ग्रामीणों द्वारा दी गई। कृष्णा का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना से नाराज लोगों ने मानपुर-खिजरसराय रोड को जाम कर दिया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छीनबीन कर रही है और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता