ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

बिहार में फिर गैंगरेप, 7 लोगों ने किया बलात्कार, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

SIWAN : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. राजधानी पटना में 45 साल की विधवा महिला के साथ गैंगरेप कर उसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल क

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

SIWAN :  बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. राजधानी पटना में 45 साल की विधवा महिला के साथ गैंगरेप कर उसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने के बाद सीवान से भी एक ऐसी ही घटना सामने आई है. सीवान में भी मानवता शर्मसार हुई है, जहां 7 लोगों ने एक महिला के साथ बलात्कार कर उसका वीडियो बनाया और उस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.


मामला सीवान जिले के आंदर थाना इलाके की है. जहां आंदर हाई स्कूल के पास के महिला के साथ गैंगरेप की घटना हुई है. बदमाशों ने महिला के साथ गलत काम करते हुए उसका वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया है. वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई है. क्योंकि राजधानी पटना से भी हाल ही में एक ऐसी ही घटना सामने आई थी. जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल उठे.


सीवान में भी गैंगरेप का वीडियो वायरल होने के बाद जिला पुलिस में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने वायरल वीडियो की पड़ताल कर कार्रवाई शुरू कर दी है. गैंगरेप के वायरल वीडियो की पड़ताल को लेकर जब फर्स्ट बिहार की टीम ने सीवान पुलिस ने बातचीत की तो सीवान के एसपी अभिनव कुमार ने बताया कि वीडियो में दिख रहे कई युवकों की पहचान कर ली गई है. पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि इस वायरल वीडियो में 7-8 लोग दिख रहे हैं. चीखती-चिल्लाती हुई पीड़ित महिला उनसे रो-रोकर गुहार लगा रही है.


सीवान एसपी अभिनव कुमार ने फर्स्ट बिहार झारखंड को आगे बताया कि पीड़ित महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है. आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि ये घटना 5 या 6 दिन पहले हुई थी. सभी आरोपी आंदर गांव के ही रहने वाले हैं. उन्होंने ये भी बताया कि उम्मीद की जा रही है कि पीड़ित महिला किसी अन्य लड़के के साथ आई थी.


आपको बता दें कि पटना में भी  गौरीचक थानांतर्गत कछुआरा गांव के समीप एक बांध के निकट स्थित खंडहरनुमा भवन में ऐसी ही एक घटना सामने आई थी.  45 वर्षीय  महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ लोग उसे जबरन धमकी देकर अपने साथ वहां ले गए और दुष्कर्म किया. इसी दौरान युवकों ने महिला का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया. शुक्रवार की शाम यह वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस को पूरे मामले की जानकारी ली. गैंगरेप करने वाले सात आरोपितों को पटना पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तार कर लिया. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता