ब्रेकिंग
Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦Bihar News : घर में नोटों की गड्डियां, सास के नाम करोड़ों की संपत्ति! बिहार के इंजीनियर के यहां छापेमारी में बड़ा खुलासा✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦Bihar News : घर में नोटों की गड्डियां, सास के नाम करोड़ों की संपत्ति! बिहार के इंजीनियर के यहां छापेमारी में बड़ा खुलासा✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे

बिहार: एक्सप्रेस ट्रेन की AC बोगी से भारी मात्रा में गांजा बरामद, सीट के नीचे लावारिस हालत में मिली नशे की बड़ी खेप

MUNGER: मुंगेर में जमालपुर आरपीएफ ने जमालपुर स्टेशन पर खड़ी ब्रह्मपुत्र मेल के ए 1 कोच से सीट के नीचे पड़े 43.5 किलो गांजा को बरामद किया है। इसके बाद जब पूरी बोगी में सर्च ऑपरेशन च

बिहार: एक्सप्रेस ट्रेन की AC बोगी से भारी मात्रा में गांजा बरामद, सीट के नीचे लावारिस हालत में मिली नशे की बड़ी खेप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में जमालपुर आरपीएफ ने जमालपुर स्टेशन पर खड़ी ब्रह्मपुत्र मेल के ए 1 कोच से सीट के नीचे पड़े 43.5 किलो गांजा को बरामद किया है। इसके बाद जब पूरी बोगी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो गाड़ी के अभयपुर पहुंचते पहुंचते आरपीएफ ने और भी गांजा बरामद किया।


दरअसल, जमालपुर आरपीएफ को सूचना मिली थी की कामख्या से न्यू दिल्ली जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल से भारी मात्रा में गंजा की तस्करी की जा रही है। जिसके बाद जब ब्रह्मपुत्र मेल जमालपुर स्टेशन पर लगी तो आरपीएफ के द्वारा ए 1 कोच में सर्च अभियान चलाया गया।


जिसके बाद सर्च अभियान के दौरान कोच के एक सीट के नीचे से आरपीएफ ने तीन बैग बरामद किया, जो लावारिस अवस्था में रखे हुए थे। जांच किया गया तो उसमें 43.5 किलो गांजा पैक किया गया था। जिसके बाद रेल पुलिस ने दूसरी बोगियों मे भी तलाशी लेनी शुरू की।


जब ट्रेन जमालपुर से खुली तो आरपीएफ के द्वारा इस बोगी में और सघन जांच अभियान चलाया गया तो अभयपुर स्टेशन आते आते आरपीएफ को एक और सफलता हाथ लगी और अन्त सीटों के नीचे से भी लावारिस बैग बरामद किया गया। उसमें भी भारी मात्रा में गांजा पाया गया है। बरामद गांजा की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।