ब्रेकिंग
Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?✦Bihar News : नेपाल में भूस्खलन से उफनाई नदी, बिहार में बाढ़ का अलर्ट! वाल्मीकिनगर बराज पर बढ़ी निगरानी, जानिए कितना है खतरा✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?✦Bihar News : नेपाल में भूस्खलन से उफनाई नदी, बिहार में बाढ़ का अलर्ट! वाल्मीकिनगर बराज पर बढ़ी निगरानी, जानिए कितना है खतरा✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार

मर्डर या सुसाइड? एक ही परिवार के तीन लोगों का शव मिलने से सनसनी, मां और दो बेटों की मिली लाश; मौत की वजह तलाश रही पुलिस

BANKA: बड़ी खबर बिहार के बांका से आ रही है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों में मां और उसके दो नाबालिग बेटे शामिल हैं। तीनों का

मर्डर या सुसाइड? एक ही परिवार के तीन लोगों का शव मिलने से सनसनी, मां और दो बेटों की मिली लाश; मौत की वजह तलाश रही पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA: बड़ी खबर बिहार के बांका से आ रही है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों में मां और उसके दो नाबालिग बेटे शामिल हैं। तीनों का शव नगर थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव स्थित जंगली इलाके से बरामद हुआ है। एक साथ तीन लोगों का शव मिलने के बाद तरह-तरह की बातें की जा रही हैं।


मृतकों की पहचान जनकपुर गांव निवासी संजय यादव की 32 वर्षीय पत्नी मीना देवी, उसका 14 साल का बेटा अजीत कुमार और दूसरे बेटे 11 वर्षीय बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मीना देवी सोमवार से ही अपने घर में ताला बंद कर लापता थी। घर में ताला देखकर जब परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो घर से दो किलोमीटर दूर महिला का शव पानी में तैरता मिला।


इसके बाद दोनों बच्चों की तलाश शुरू की गई। इसके बाद दोनों बेटों का शव भी पानी से बरामद किया गया। महिला का पति कोलकाता में मजदूरी करता है। पुलिस ने महिला के पति को घटना की जानकारी दे दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


तीन लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। महिला और उसके दो बेटों की किसी ने हत्या कर दी या तीनों ने खुदकुशी की है, फिलहाल इसे पता लगाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। इलाके के कुछ लोग महिला द्वारा बच्चों के साथ खुदकुशी करने की आशंका जता रहे हैं तो कुछ लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लेने की बात कही है।