ब्रेकिंग
दो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगदो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग

बिहार: एक ही परिवार की 3 बच्चियां रहस्यमय तरीके से गायब, परिजनों में मचा कोहराम

NALANDA: नालंदा में एक ही परिवार की 3 बच्चियां अचानक रहस्यमय तरीके से गायब हो गयी है। बताया जाता है कि जन्माष्टमी को लेकर तीनों बाजार से फल खरीदने के लिए घर से सोहसराय के लिए निकली

बिहार: एक ही परिवार की 3 बच्चियां रहस्यमय तरीके से गायब, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: नालंदा में एक ही परिवार की 3 बच्चियां अचानक रहस्यमय तरीके से गायब हो गयी है। बताया जाता है कि जन्माष्टमी को लेकर तीनों बाजार से फल खरीदने के लिए घर से सोहसराय के लिए निकली थीं। जो अब तक घर नहीं लौट पाई है। परिजनों ने तीनों की काफी खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिल पायी है। भागन बिगहा थाना क्षेत्र के खाजे एतवार सराय इलाके की रहने वाली दो बहनों और एक भतीजी के अचानक गायब होने से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।


सोमवार को जन्माष्टमी का त्योहार था इसे लेकर लोग पूजा की तैयारियों में जुटे थे। नालंदा के एतवारसराय इलाके के एक घर में भी तीन बच्चियों ने जन्माष्टमी का पर्व कर रखा था। पूजा के लिए बाजार से फल की खरीदारी करने के लिए तीनों बच्चियां घर से एक साथ सोहसराय के लिए निकली थी। करीब शाम के चार बजे तीनों के घर से निकलने की बात खुद परिजन बता रहे हैं। 


तीनों बच्चियों में दो बहनें है जिनकी उम्र 22 और 20 साल बतायी जा रही है और भतीजी की उम्र 12 साल बतायी जा रही है। घर से निकले चौबीस घंटे हो गये हैं लेकिन अब तक तीनों का पता नहीं चल पाया है। जिससे लेकर परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने परिवार से लेकर दोस्तों तक को फोन किया लेकिन तीनों बच्चियों का पता नहीं चल पाया। 


परिजन लगातार बच्चियों की खोजबीन कर रहे हैं। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से काफी डरे हुए हैं और पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं। परिजनों द्वारा इसकी लिखित शिकायत नालंदा एसपी और भागन बिगहा थाना पुलिस से की गयी है। इस बात की सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर संजय कुमार, भागन बिगहा थानाध्यक्ष अमरेश सिंह परिजनों से मिलने पहुंचे। 


परिजनों से मिलकर पुलिस ने मामले की जानकारी ली। डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि तीन बच्चियों का घर से बाजार जाने के दौरान गायब होने का मामला सामने आया है। जिसकी जांच में पुलिस जुट गयी है। इस मामले के हरेक बिन्दुओं को पुलिस गहनता से जांच कर रही है। वही इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।  



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vyom Dipansh

FirstBihar संवाददाता