ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

बिहार: अलग-अलग इलाकों में दो शव मिलने से सनसनी, युवक और प्रेग्नेंट महिला की हत्या की आशंका

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में दो अलग-अलग इलाकों से एक युवक और एक गर्भवती महिला का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। रहुई थाना क्षेत्र के मईफरीदा

बिहार: अलग-अलग इलाकों में दो शव मिलने से सनसनी, युवक और प्रेग्नेंट महिला की हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में दो अलग-अलग इलाकों से एक युवक और एक गर्भवती महिला का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। रहुई थाना क्षेत्र के मईफरीदा गांव के झाड़ी से एक युवक का शव मिला है जबकि महिला का शव हिलसा थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव के खंदा स्थित सूखे पाइन में बरामद हुआ है।


पहली घटना में मईफरीदा गांव के झाड़ी से एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान अस्थावां थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव निवासी तनिक यादव के पुत्र ललित यादव के रूप में की गई। मृतक के परिवार के लोगों ने बताया तीन दिन पूर्व ललित यादव अपना ससुराल मईफरीदा गांव आया था। 


शुक्रवार की सुबह मई फरीदा गांव के खंदा में झाड़ी से शव बरामद किया गया है। मृतक के परिवार बालों का आरोप है कि पीट पीटकर हत्या की गई है। रहुई के थानेदार कुणाल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पस्ट होगा कि मौत कैसे हुई है।


दूसरी वारदात हिलसा थाना क्षेत्र अरपा पंचायत के मकनपुर गांव की है, जहां खंदा स्थित सूखे पाइन में 20 वर्षीय अज्ञात गर्भवती महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने बताया जल जीवन हरियाली के तहत मकनपुर गांव के खंदा में पाइन की उढाई हो रही है। इसी दौरान महिला का शव फेंका हुआ मिला है। हिलसा थाना के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। हिलसा थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि शव की पहचान की कोशिश की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता