ब्रेकिंग
गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ... 20 एकड़ जमीन उपलब्ध, जानिए कहां होगा निर्माण✦Bihar News: विधानसभा कमेटी 'सभापति' का जेल भ्रमण विवादों में घिरा ! पीड़ित परिवार ने हत्यारोपी रिश्तेदार से मिलने का लगाया आरोप, स्पीकर से लगाई न्याय की गुहार✦खगड़िया में ट्रैक्टर रैली में पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, बोले- ‘सबसे पहले बिहार में वोट चोरी हुई’✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ... 20 एकड़ जमीन उपलब्ध, जानिए कहां होगा निर्माण✦Bihar News: विधानसभा कमेटी 'सभापति' का जेल भ्रमण विवादों में घिरा ! पीड़ित परिवार ने हत्यारोपी रिश्तेदार से मिलने का लगाया आरोप, स्पीकर से लगाई न्याय की गुहार✦खगड़िया में ट्रैक्टर रैली में पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, बोले- ‘सबसे पहले बिहार में वोट चोरी हुई’

बिहार: दो युवकों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका; तीन लड़कों ने भोज में की थी दारू पार्टी

HAIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां दो लड़कों की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। परिजनों ने जहरीली शराब पीने से दोनों की मौत की आशंका जताई है। दोनों हाल ही में कोलकाता से आए थे औ

बिहार: दो युवकों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका; तीन लड़कों ने भोज में की थी दारू पार्टी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां दो लड़कों की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। परिजनों ने जहरीली शराब पीने से दोनों की मौत की आशंका जताई है। दोनों हाल ही में कोलकाता से आए थे और एक श्रद्धकर्म के भोज में शामिल होने के बाद तीन लड़कों ने शराब पार्टी की थी। घटना चांदपुरा थाना क्षेत्र के खोरमापुर गांव की है।


मृतकों की पहचान खोरमपुर गांव निवासी राजेंद्र महतो के 41 वर्षीय बेटे मोहन कुमार और बिदुपुर के पकौली गांव के रहने वाले कृष्णा सिंह के बेटे नितेश कुमार के रूप मे हुई है जबकि तीसरे युवक विक्रम कुमार का इलाज पटना में चल रहा है। विक्रम कुमार मृतक नितेशश कुमार का भाई है। दो लड़कों की मौत को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।


गांव के लोगों को कहना है कि खोरमपुर निवासी दिवंगत सूर्य नारायण सिंह के श्राद्ध में भोज खाने के बाद तीनों युवकों ने शराब पार्टी की थी। अगसे दिन तीनों की तबीतय बिगड़ने लगी। इसी दौरान मोहन कुमार और नितेश कुमार की मौत हो गई जबकि विक्रम को गंभीर हालत में परिजन पटना लेकर गए हैं, जहां उसका इलाज जारी है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल शराब पीने से मौत की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।