ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

बिहार : DO सेंटर से अहले सुबह 4 लाख की लूट, 5 अपराधियों ने हथियार के बल पर घटना को अंजाम

JAMUI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, छिनतई की मामले निकल कर सामने आती रहती है। हालांकि, इसके रोकथाम को लेक

बिहार : DO सेंटर से अहले सुबह 4 लाख की लूट, 5 अपराधियों ने हथियार के बल पर घटना को अंजाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JAMUI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, छिनतई की मामले निकल कर सामने आती रहती है। हालांकि, इसके रोकथाम को लेकर पुलिस प्रसाशन के तरफ से इसके रोकथाम को लेकर लगातार प्लान बनाये जा रहे हैं, लेकिन इसके लागू होने से पहले ही अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम देकर फरार हो जा रहे है।  इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रही है।  जहां बेख़ौफ़ बदमाशों ने अहले सुबह एक डीओ सेंटर से  4 लाख की लूट को अंजाम दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के पनभरवा बालू घाट के डीओ सेंटर से  4 लाख की लूट की गई । सुबह 3 बजे 5 नकाबपोश अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। आस-पास के लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है।  हालांकि, इन अपराधियों का चहरे पर नकाब होने के कारण पहचान में समस्या हो रही है। 


वहीं, इस घटना को लेकर कैशियर महेश कुमार ने बताया की 3 बजे सुबह पांच की संख्या में अपराधी आए और लगभग 4 लाख लाख रुपए लूट लिए।कैशियर   के द्वारा इस घटना की सूचना खैरा थाना पुलिस को दिया गया है।पुलिस मौक पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि यह मालूम किया जा रहा है कि इस लूट के बाद अपराधी किस तरफ फरार हुए हैं। अभी इलाके के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है ताकि अपराधी शहर से बाहर न निकल सकें। 


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DHEERAJ

FirstBihar संवाददाता