ब्रेकिंग
Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Anant Singh News : JDU में अनंत सिंह के दिन पूरे? ललन सिंह को ‘नहीं पहचानने’ के बाद अब क्या होगा; 27 अक्टूबर के बाद होगा बड़ा फैसला...✦ Patna Graduate MLC Election : अनंत सिंह के गढ़ में कितना चला ‘छोटे सरकार’ का असर? नीरज ने लगा दी सेंध या बाहुबली ने बचा लिया अपना किला; पढ़िए क्या कहता है ग्राउंड रिपोर्ट ✦Siwan Blast : ‘किसी का हाथ कहीं, किसी का पैर कहीं...’ सीवान ब्लास्ट का खौफनाक मंजर देख कांप उठे चश्मदीद, बोले - ऐसा मंजर कभी नहीं देखा...✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Anant Singh News : JDU में अनंत सिंह के दिन पूरे? ललन सिंह को ‘नहीं पहचानने’ के बाद अब क्या होगा; 27 अक्टूबर के बाद होगा बड़ा फैसला...✦ Patna Graduate MLC Election : अनंत सिंह के गढ़ में कितना चला ‘छोटे सरकार’ का असर? नीरज ने लगा दी सेंध या बाहुबली ने बचा लिया अपना किला; पढ़िए क्या कहता है ग्राउंड रिपोर्ट ✦Siwan Blast : ‘किसी का हाथ कहीं, किसी का पैर कहीं...’ सीवान ब्लास्ट का खौफनाक मंजर देख कांप उठे चश्मदीद, बोले - ऐसा मंजर कभी नहीं देखा...

बिहार: दारोगा के बालू माफिया भतीजे की दबंगई, मीडियाकर्मी को दी भद्दी-भद्दी गाली; हत्या की दे रहा धमकी

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां एक दबंग दारोगा के बालू माफिया भतीजे की दबंगई सामने आई है। दारोगा के भतीजे ने कवरेज करने गए एक मीडियाकर्मी को न सिर्फ भद्दी-भद्दी गालियां दी बल्कि

बिहार: दारोगा के बालू माफिया भतीजे की दबंगई, मीडियाकर्मी को दी भद्दी-भद्दी गाली; हत्या की दे रहा धमकी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां एक दबंग दारोगा के बालू माफिया भतीजे की दबंगई सामने आई है। दारोगा के भतीजे ने कवरेज करने गए एक मीडियाकर्मी को न सिर्फ भद्दी-भद्दी गालियां दी बल्कि उसे जान से मारने की भी धमकी दी है। पीड़िता पत्रकार ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। 


दरअसल, जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के चौहान टोला में एक मामला प्रकाश मे आया है, जहां जिले के गिद्धौर थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह के भतीजे बबलू कुमार सिंह और उनके बेटा रौशन कुमार सिंह उर्फ गोलू और नवीन सिंह का बेटा राहुल कुमार सिंह ने एक दैनिक समाचार के पत्रकार मालपुर निवासी धीरज कुमार सिंह को समाचार कवरेज करने के दौरान गाली गलोज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। 


जब यह घटना हुई उस वक्त मौके पर अन्य पत्रकार भी मौजूद थे। जिन्होंने मलयपुर थाना में पहुंचकर थाना अध्यक्ष वीरभद्र सिंह को मामले की पूरी जानकारी दी। पीड़ित पत्रकार ने इस मामले की एक लिखित शिकायत मलयपुर थाना में दर्ज कराई है। मलयपुर थानाध्यक्ष ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।


बता दें कि बबलू कुमार सिंह के पुत्र रोशन कुमार सिह उर्फ गोलू पर मलयपुर और सदर थाने में अवैध बालू उठाव करने का मामला भी दर्ज है। बबलू कुमार सिंह और उसके बेटे रोशन कुमार बालू के अवैध धंधे में पूर्व से भी लिप्त है। वर्तमान में बबलू कुमार सिंह मलयपुर पंचायत के वार्ड नंबर 11 का वार्ड सदस्य है, जो दबंग प्रवृत्ति का हैं।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता