ब्रेकिंग
दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल

बिहार: दर्दनाक! पुल के नीचे मिला नवजात शिशु का शव, जांच में जुटी पुलिस

MOTIHARI: इस वक्त एक दर्दनाक खबर आ रही है जहां पूर्वी चंपारण के मधुबन थाना क्षेत्र के सरैया नदी पुल के नीचे बुधवार सुबह एक नवजात शिशु का शव मिला. सूचना मिलते है पुलिस मौके पर पहुंच

बिहार: दर्दनाक! पुल के नीचे मिला नवजात शिशु का शव, जांच में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MOTIHARI: इस वक्त एक दर्दनाक खबर आ रही है जहां पूर्वी चंपारण के मधुबन थाना क्षेत्र के सरैया नदी पुल के नीचे बुधवार सुबह एक नवजात शिशु का शव मिला. सूचना मिलते है पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है.


मधुबन-तेतरिया को जोड़ने वाली सरैया पुल के नीचे नवजात शिशु का शव मिलने से आस-पास के गाँव मे कौतूहल बना रहा. सूचना जैसे जैसे लोगो को मिली भीड़ बढ़ता गया. नदी किनारे सुबह सुबह खेलने गए बच्चों ने पहले यह शव देखा,घबराकर अपने परिजनों के बताए. इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना मधुबन पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और नवजात बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. 


मधुबन थाना के थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और विधिक कार्रवाई में जुटी है. लोगो ने इसे माँ की ममता को शर्मसार करने वाली घटना कहा है. वहीं बच्चे की स्थिति को देखते हुए लोगों के मन में यही बात आ रही है कि आखिर मरने से पहले यह बच्चा कितना तड़पा होगा, कैसे एक मां कुमाता बन गई और अपने इस बच्चे को रास्ते पर मरने के लिए छोड़ गई? ऐसी क्या वजह रही होगी जिसके चलते एक मां अपने बच्चे को इस तरह छोड़ने पर मजबूर हो गई.


टैग्स