ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने ITI कॉलेज पर चला दिया बुलडोजर, संचालक पर फायरिंग से हड़कंप

Bihar Crime News: दरभंगा में जमीन विवाद को लेकर प्राइवेट ITI कॉलेज पर बुलडोजर चलाया गया. इस दौरान फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई. संचालक ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा जिले के भालपट्टी थाना क्षेत्र के मुड़िया में जमीनी विवाद को लेकर बड़ी वारदात हुई। एक पक्ष ने प्राइवेट आईटीआई कॉलेज पर जेसीबी चलाकर तोड़फोड़ की, जिसमें छात्र भी घायल हुए। संचालक रहबर आलम के अनुसार, उन पर फायरिंग भी की गई। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद कर फायरिंग की पुष्टि की है।


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रहा। आईटीआई संचालक ने आवेदन में रहबर आलम ने आरोप लगाया कि मुड़िया निवासी सद्दाम और नेमतुल्लाह (राजा, भट्ठा मालिक का बेटा) द्वारा उनके कॉलेज पर हमला किया गया। 


उन्होंने कहा कि 10 वर्षों से वे लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं। रहबर आलम ने मांग की है कि सद्दाम बॉस की गिरफ्तारी 24 घंटे के भीतर होनी चाहिए। मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने कहा कि मामला जमीनी विवाद का है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की जांच जारी है।

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता