ब्रेकिंग
‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव: कारोबारी के घर में घुसकर की लूटपाट, विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट

Bihar Crime News: सुपौल के त्रिवेणीगंज में हथियारबंद बदमाशों ने किराना व्यवसायी के घर में घुसकर लाखों की लूट की. विरोध करने पर दो बुजुर्ग महिलाओं से मारपीट की घटना को अंजाम दिया है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। त्रिवेणीगंज के मुख्य बाजार स्थित आदर्श मोहल्ला बीती देर रात अपराधियों की दहशत का गवाह बना, जब अज्ञात बदमाशों ने हथियार के बल पर घर में घुसकर लूटपाट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया।


मामला त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के वार्ड 20 का है, जहां देर रात करीब 2 बजे बेखौफ बदमाशों ने एक किराना व्यवसायी मंटू शर्मा के घर को निशाना बनाया। घर में मौजूद दो बुजुर्ग महिलाओं को हथियार का भय दिखाकर न सिर्फ डराया गया, बल्कि उनके साथ मारपीट भी की गई। बदमाशों ने उनके कमरे से लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और करीब 25 हजार रुपये नकद लूट लिए। 


पीड़ित महिलाओं के अनुसार, बदमाशों के हाथों में हथियार थे और वे बार-बार शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दे रहे थे,जिससे पूरा इलाका दहशत में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर त्वरित कार्रवाई की। 


थानाध्यक्ष राकेश कुमार बताया कि खदेड़कर एक बदमाश को मौके से दबोचा गया है और पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर एक अन्य बदमाश को पकड़ा गया है,जबकि उनके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। 


पकड़े गए अपराधियों से गहन पूछताछ कर रही है। साथ हीं फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पीड़ित किराना व्यवसायी मंटू शर्मा के आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि पीड़ित और आसपास के लोगों ने अपराधियों द्वारा भागने के क्रम में फायरिंग की भी बात बताई जा रही है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता