ब्रेकिंग
पटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकार

Bihar Crime News: बिहार में आश्रम के महंत की बेरहमी से हत्या, विवाद के बाद सहयोगी ने ही ले ली जान

Bihar Crime News: रोहतास जिले के डेहरी स्थित विजय राघव आश्रम में महंत श्याम नारायण स्वामी की उनके सहयोगी पुजारी सुभाष स्वामी ने कथित रूप से पैसे के विवाद में बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बड़ी खबर रोहतास जिला के डेहरी से है, जहां डेहरी थाना क्षेत्र के गांधीनगर स्थित विजय राघव आश्रम के महंत श्याम नारायण स्वामी की हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप महंत के एक सहयोगी पर ही लगा है। वह भी इस आश्रम के पुजारी ही है। आरोपी सुभाष स्वामी वारदात के बाद फरार हो गया है।


बताया जाता है कि आज सुबह पैसे के लेनदेन तथा आश्रम से छुट्टी नहीं देने को लेकर महंत श्याम नारायण स्वामी तथा उनके सहयोगी सुभाष पुजारी के साथ विवाद हो गया। इसी विवाद में सुभाष पुजारी ने किसी भारी सामान से महंत पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई।


जिसके बाद लोगों ने उन्हें इलाज के लिए जमुहार के मेडिकल कॉलेज में लाया लेकिन वहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि त्रिदंडी स्वामी आश्रम के ठीक बगल में विजय राघव स्वामी का आश्रम है। जहां महंत शिवनारायण स्वामी अपने कमरे में थे। 


इस बीच छुट्टी से लौटा सुभाष पुजारी अचानक उनके कमरे में प्रवेश कर गया और किसी बात को लेकर दोनों में नोक झोक होने लगी। इसी बीच महंत को लकड़ी के एक लठ तथा ईट से हमला कर घायल कर दिया गया एवं आरोपी फरार हो गया। बताया जाता है कि आरोपी सुभाष पुजारी पिछले 2 महीना से आश्रम में रह रहा था तथा महंत से अपने मेहनताना का 25 हजार रुपए एडवांस भी लिया था। 


इसके बाद वो छुट्टी पर चला गया था। गुरुवार को अचानक वह छुट्टी से वापस लौटा और पुराने विवाद को लेकर तू तू मैं मैं होने लगी और इसी विवाद में महंत पर उसने हमला कर दिया। वारदात की जानकारी देते हुए डेहरी के एएसपी अतूलेश झा ने बताया कि आश्रम में मौजूद अन्य लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है। फिलहाल है जिसके लिए छापामारी की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता